Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष चीन में लॉन्च की गई Xiaomi 17 सीरीज की जगह लेगी।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2026 19:58 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है
  • Xiaomi 18 Pro में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

पिछले वर्ष चीन में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था

Photo Credit: Xiaomi

इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष चीन में लॉन्च की गई Xiaomi 17 सीरीज की जगह लेगी। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 18 Pro में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी 100 W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसी टिप्सटर ने पहले बताया था कि Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन का फीचर हो सकता है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S26 Ultra में यह फीचर दिया गया है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर से निकट में खड़े लोगों के लिए मोबाइल की स्क्रीन पर जानकारी को देखना मुश्किल होता है। इसमें साइड से स्क्रीन पर कंटेंट को देखने में मुश्किल होती है और इससे पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी को संदिग्ध लोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को पहले पेश किया जा सकता है। 

पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल प M10 सेकेंडरी डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 17 Pro की 7,500mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.