Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में प्राइवेसी प्रोटेक्शन के लिए टेक्नोलॉजी को लेकर शाओमी एक्सपेरिमेंट कर रही है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S26 Ultra में यह फीचर दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2026 15:09 IST
ख़ास बातें
  • प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर को लेकर शाओमी एक्सपेरिमेंट कर रही है
  • इस फीचर से निकट में लोगों के लिए मोबाइल स्क्रीन को देखना मुश्किल होता है
  • शाओमी 18 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं

पिछले वर्ष Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था

Photo Credit: Xioami

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आगामी सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi एक स्मार्टफोन की नेक्स्ट-जेनरेशन 2K डिस्प्ले और प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ टेस्टिंग कर रही है। यह Xiaomi 18 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्राइवेसी प्रोटेक्शन के लिए टेक्नोलॉजी को लेकर शाओमी एक्सपेरिमेंट कर रही है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S26 Ultra में यह फीचर दिया गया है। 

प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर से निकट में खड़े लोगों के लिए मोबाइल की स्क्रीन पर जानकारी को देखना मुश्किल होता है। इसमें साइड से स्क्रीन पर कंटेंट को देखने में मुश्किल होती है और इससे पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी को संदिग्ध लोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को पहले पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 को लॉन्च किया जा सकता है।  पिछले वर्ष Xiaomi 17 को सितंबर में Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के साथ पेश किया गया था। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी वजह कॉस्ट को कम करना है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का प्राइस ज्यादा हो सकता है। इस वजह से शाओमी के लिए इसे बेस मॉडल मॉडल में शामिल करना महंगा होगा।  हालांकि, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। Xiaomi 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। Qualcomm के चिपसेट्स की Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.