Xiaomi ने अपने पहले XRING 01 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15S Pro

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में Xiaomi 15S Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2025 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15S Pro में 6.73 इंच की 2K M8 12-बिट OLED 20:9 LTPO डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 15S Pro में Xiaomi XRING 01 3nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi 15S Pro में 6100mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi 15S Pro में 6.73 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में Xiaomi 15S Pro को लॉन्च कर दिया है जो कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह कंपनी के खुद के डेवलप XRING 01 10 कोर 3nm चिप से लैस है, जिसमें 16 कोर Immortalis-G925 GPU है। 15S Pro में 6.73 इंच की डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 6100mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Xiaomi 15S Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 15S Pro Price


कीमत की बात करें तो Xiaomi 15S Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5499 yuan (लगभग 65,610 रुपये) और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट 5999 yuan (लगभग 71,580 रुपये) है। यह फोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है। यह फोन ड्रैगन स्केल फाइबर वर्जन और फार स्काई ब्लू कलर में उपलब्ध है।


Xiaomi 15S Pro Specifications


Xiaomi 15S Pro में 6.73 इंच की 2K M8 12-बिट OLED 20:9 LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3100 x 1440 पिक्सल, 1-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स तक ब्राइटनेस, 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, HDR10+ और 1920Hz PWM डिमिंग है। इसमें डॉल्बी विजन, DC डिमिंग, Xiaomi सिरेमिक और ग्लास प्रोटेक्शन 2.0 शामिल हैं। इस फोन में Xiaomi XRING 01 3nm प्रोसेसर के साथ 16 कोर Immortalis-G925 GPU दिया गया है। इसमें 16GB LPPDDR5x RAM 512GB और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। इस फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और मैग्नेटिक चार्जिंग के साथ 6100mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए 15S Pro के रियर में f/1.44 अपर्चर, हाइपर OIS, LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 115° Leica अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10x लॉसलेस जूम के साथ, f/2.5 अपर्चर, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5X टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का ऑम्निविजन OV32B40 फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 75.3 मिमी, मोटाई 8.33 मिमी और वजन 216 ग्राम है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी 3.2 Gen 1 और एनएफसी पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  3. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.