Xiaomi 15 Ultra में होगी 24GB रैम, डुअल लेयर OLED डिस्प्ले! लीक में खुलासा

Apple और Honor जैसी कंपनियां भी इस पैनल को आजमा चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 24GB रैम दी जा सकती है।
  • यह 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 सीरीज के बाद अब चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी के Xiaomi 15 सीरीज को लेकर चर्चे होने लगे हैं। प्रबल संभावना है कि सीरीज में कंपनी टॉप एंड मॉडल Xiaomi 15 Ultra भी लॉन्च करेगी। अब इसी फोन को लेकर एक लीक सामने आया है। Xiaomi 15 सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस सीरीज के प्रो मॉडल्स इस चिपसेट के साथ नए साल के आसपास लॉन्च हो सकते हैं जबकि अल्ट्रा मॉडल पहली तिमाही के अंत तक दस्तक दे सकता है। 

Xiaomi 15 Ultra को लेकर सामने आया लीक कहता है कि इस फोन में डिस्प्ले के अंदर खास अपग्रेड देखने को मिल सकता (via) है। चीन के जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू (अनुवादित) के अनुसार, इस फोन में 2K डिस्प्ले देखने को मिल  सकता है। यह एक डुअल लेयर डिस्प्ले होगा जिसमें OLED पैनल होगा। अब तक के डिवाइसेज में सिंगल लेयर OLED पैनल दिए जाते रहे हैं। लेकिन डुअल लेयर OLED पैनल में बेहतर ब्राइटनेस, और HDR परफॉर्मेंस भी बेहतर मिलेगी। 

Apple और Honor जैसी कंपनियां भी इस पैनल को आजमा चुकी हैं। इसके बाद शाओमी ऐसी कंपनी होगी जो इस तरह के OLED पैनल इस्तेमाल करने जा रही है। Xiaomi 15 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस फोन में 24GB रैम दी जा सकती है। यह 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। 

यहां पर टिप्स्टर ने एक और अहम बात कही है। टिप्स्टर के अनुसार, इस तरह के स्पेसिफिकेशंस के साथ फोन के हल्का और स्लिम होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। क्योंकि Xiaomi 14 Ultra भी 9.2mm मोटा और वजन में 229.5 ग्राम का है। तो अगर Xiaomi 15 Ultra नए पैनल और इतनी बड़ी बैटरी के साथ आता है तो जाहिर तौर पर यह न तो स्लिम होगा और वजन में भी कहीं ज्यादा भारी हो सकता है। बहरहाल, फोन कैसा होगा यह अभी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसके लिए इंतजार ही करना होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.