Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा, जानें सबकुछ

Xiaomi 15 Ultra में 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा पेश करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra में 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा।
  • Xiaomi 15 Ultra में चारों ओर माइक्रो-कर्वचर डिजाइन वाली डिस्प्ले होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 पर चलने की उम्मीद है।

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही Xiaomi 15 सीरीज में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर के पेश होने के बाद यह स्मार्टफोन डेब्यू करने की उम्मीद है। एक अल्ट्रा मॉडल 2025 में लाइनअप में शामिल होगा। आइए Xiaomi 15 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हालांकि, Xiaomi 15 Ultra लॉन्च में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन लीक से स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आती रहती है। अब टिपस्टर कार्तिकेय के साथ साझेदारी से स्मार्टप्रिक्स के एक नए लीक से Xiaomi 15 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। प्राइमरी कैमरा सिस्टम को मेन मॉड्यूल के लिए रिवेंप्ड सोनी LYT-900 सेंसर के साथ एक मामूली अपग्रेड पाने के लिए तैयार किया गया है। उम्मीद है कि यह लो लाइट में भी बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।


Advertisement
Xiaomi 15 Ultra Specifications


हालांकि, सबसे अहम अपग्रेड टेलीफोटो डिपार्टमेंट में होगा। लीक के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा पेश करेगा। वहीं पिछले 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो को 5x ऑप्टिकल जूम के साथ बदल देगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में Xiaomi 14 Ultra के 32 मेगापिक्सल स्नैपर के मुकाबले में एक एडवांस 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने की अफवाह है।

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स से पता चला है कि Xiaomi 15 Ultra में चारों ओर माइक्रो-कर्वचर डिजाइन वाली डिस्प्ले होगा, जिसका 2K रेजॉल्यूशन होगा और बायोमेट्रिक्स के लिए एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगी। Xiaomi 15 Ultra में 24GB तक रैम मिल सकती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 पर चलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 6,200mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं फोन का डिजाइन फिलहाल पता नहीं है, रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह 3 अलग-अलग मैटेरियल प्लेन लेदर, फाइबरग्लास और सिरेमिक में उपलब्ध हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.