Xiaomi 15 Ultra के कनेक्टिविटी फीचर कंफर्म, 50MP क्वाड कैमरा से होगा लैस!

फोन में 2G, 3G, 4G, और 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 13:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन Xiaomi के HyperOS 2.0 पर रन करेगा
  • फोन में 2G, 3G, 4G, और 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है
  • इसमें ट्राइ-बैंड वाई-फाई, Bluetooth और NFC का सपोर्ट भी होगा

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra को लेकर चर्चा जोरों पर है। शाओमी का यह अपकमिंग फ्लैगशिप फोन ग्लोबल वर्जन के लिए 16GB रैम से लैस होगा जिसका खुलासा हालिया लीक में हुआ था। फोन को लगातार विभिन्न सर्टिफिकेशंस प्राप्त हो रहे हैं। अब चीन के एक और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में यह लिस्टेड देखा गया है जहां से फोन के कई खास स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठ जाता है। फोन Android 15 के साथ आने वाला है। इसके अलावा और कौन से फीचर्स से यह लैस होगा, आइए यहां जानते हैं। 

Xiaomi 15 Ultra को एक और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिल गया है। फोन अब चीन के 3C सर्टिफिकेशन में दिखा है। यहां पर इसका मॉडल नम्बर 25010PN30G मेंशन किया (via) गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 2G, 3G, 4G, और 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्राइ-बैंड वाई-फाई, Bluetooth और NFC का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन Xiaomi के HyperOS 2.0 पर रन करेगा जो कि Android 15 आधारित होगा। 
Advertisement

Xiaomi 15 Ultra की फोटोग्राफी किट भी इस लिस्टिंग में सर्टिफाइड हो गई है। फोन को इससे पहले EMVCo, SDPPI, EEC, MIIT, और BIS सर्टिफिकेशंस भी प्राप्त हो चुके हैं। इससे पता चलता है कि फोन का लॉन्च काफी नजदीक है। चीन में यह फरवरी में लॉन्च हो सकता है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आएगा। 

फोन 6.7 के LTPO OLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में चार कैमरा मौजूद होंगे। मेन लेंस 50MP का होगा जिसमें 1 इंच का सेंसर बताया जा रहा है। दूसरा लेंस 50MP अल्ट्रावाइड होगा। तीसरा लेंस 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ होगा। इसमें 3X जूम फीचर देखने को मिल सकता है। फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी आने की अफवाह है। यह 4.3x जूम क्षमता से लैस होगा। 
Advertisement
फोन में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में अंडर-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी होगी। इसमें डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है। बैक पैनल को यूजर को लैदर, ग्लास या सिरेमिक में से चुनने का विकल्प मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.