200MP पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा से लैस होगा Xiaomi 15 Ultra! लॉन्चिंग कब? जानें

Xiaomi 15 Ultra स्‍मार्टफोन में 200 मेगापिक्‍सल का सैमसंग ISOCELL HP9 सेंसर हो सकता है, जो पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra में होगा 200MP पेरिस्‍कोप कैमरा
  • अगले साल लॉन्‍च हो सकता है स्‍मार्टफोन
  • फोन की रियल लाइफ इमेज भी हो चुकी हैं लीक

फोन को साल 2025 की पहली तिमाही में लाया जा सकता है।

Xiaomi 15 सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स पर कुछ वक्‍त से काम किया जा रहा है। कंपनी तीन स्‍मार्टफोन्‍स- Xiaomi 15, 15 Pro और 15 Ultra को लॉन्‍च कर सकती है। सभी स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, शाओमी 15 और शाओमी 15 प्रो को इस महीने पेश किया जा सकता है, जबकि अल्‍ट्रा मॉडल नए साल में दस्‍तक देगा। रिपोर्टों में दावा है कि Xiaomi 15 अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन में 200 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा हो सकता है, जो एक सैमसंग सेंसर होगा। 

टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने भी इसकी तस्‍दीक की है। माना जा रहा है कि‍ Xiaomi 15 Ultra स्‍मार्टफोन में 200 मेगापिक्‍सल का सैमसंग ISOCELL HP9 सेंसर हो सकता है, जो पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा के रूप में काम करेगा। यही पेरिस्‍कोप कैमरा इस साल आए Vivo X100 Ultra में भी दिया गया था। 
Advertisement

हालांकि डिजिटल चैट स्‍टेशन के पोस्‍ट में फोन के नाम का उल्‍लेख नहीं है, पर ऐसा लगता है कि वह अपकमिंग शाओमी 15 अल्‍ट्रा के बारे में बात कर रहे हैं। इस फोन को लेकर आई एक अन्‍य रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi 15 Ultra में ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्‍सल का LYT-900 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी का अल्‍ट्रावाइड सेंसर होगा और इतने ही एमपी का एक टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। 

वहीं, डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Xiaomi 15 Ultra के लॉन्‍च का कयास भी लगाया है। उनका मनना है कि फोन को साल 2025 की पहली तिमाही में लाया जा सकता है। 
Advertisement
 

Xiaomi 15 प्रो की इमेज लीक

हाल ही में Xiaomi 15 प्रो की रियल लाइफ इमेज लीक हुई थी। फोन का रियर डिजाइन पुराने मॉडल से मिलता हुआ दिख रहा था। हालांकि कुछ बदलाव भी नजर आए थे। कहा जाता है कि इसमें 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होने की बात कई मोर्चों पर कन्‍फर्म हुई है। इसके अलावा 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज से फोन को पैक किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.