Xiaomi 15 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि इस साल अक्टूबर में चीनी बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Xiaomi 15 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है।
  • लीक के अनुसार, स्मार्टफोन के रियर में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे होंगे।
  • Xiaomi 15 Pro OV50K को अपने प्राइमरी सेंसर के तौर पर इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि इस साल अक्टूबर में चीनी बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले अफवाहों से स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। Xiaomi 15 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है। आइए शाओमी 15 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लीक के अनुसार, स्मार्टफोन के रियर में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे होंगे। प्राइमरी कैमरा f/1.4-f/2.5 वेरिएबल अपर्चर पेश करेगा, जो Xiaomi 14 Pro के f/1.4-f/4.0 वेरिएबल अपर्चर से अलग है। इसका मतलब यह है कि अपर्चर उतना बंद नहीं होगा जितना पिछले पर था। पिछली अफवाहों के अनुसार, 15 Pro के कैमरा सिस्टम में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा। कथित तौर पर टेलीफोटो लेंस का लाइट इंटेक इसके पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर हुआ है, जिससे टेलीफोटो लेंस की इमेज क्वालिटी बेहतर होने की संभावना है।

Xiaomi 15 Pro कथित तौर पर OV50K को अपने प्राइमरी सेंसर के तौर पर इस्तेमाल करेगा। इसे ओमनीविजन का सबसे पावरफुल इमेज सेंसर कहा जाता है और इसकी डायनामिक रेंज काफी अच्छी है। OV50K इमेज सेंसर 1.2-माइक्रोन का पिक्सल साइज और 1/1.3″ का सेंसर साइज प्रदान करता है। इसमें हाई गेन और कोरिलेटेड मल्टी-सैंपलिंग (CMS) फंक्शन भी हैं, जो लो लाइट कंडीशन में मदद करते हैं। यह 120fps आउटपुट और एचडीआर में 60 fps का सपोर्ट करता है। फोन वैरिएबल अपर्चर का भी सपोर्ट करता है, जो इसे कंडीशन के आधार पर लाइट इंटेक को एडजेस्ट करने की सुविधा देता है।

बताया गया है कि पेरिस्कोप टेलीफोटो में Sony IMX8 सीरीज सेंसर का इस्तेमाल किया गया है और यह 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Xiaomi 15 Pro भी Leica Summilux लेंस से लैस है। इस ऑप्टिकल सॉल्युशन से फाइनल आउटपुट की क्लियरिटी बेहतर होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »