Xiaomi 15, OnePlus 13, iQOO 13… इन ‘महंगे’ स्‍मार्टफोन्‍स में होगा Snapdragon 8 Elite

Xiaomi 15 सीरीज उन शुरुआती स्‍मार्टफोन्‍स में शामिल है, जिसमें Snapdragon 8 Elite लगा होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लॉन्‍च
  • कई सारे स्‍मार्टफोन्‍स को पावर देगा यह चिपसेट
  • शाओमी, वनप्‍लस, रियलमी, आईकू ला रहीं नए फोन

OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। 31 अक्‍टूबर को चीन में यह स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होगा।

Qualcomm ने अपने सबसे एडवांस्‍ड और तेज मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite को पेश कर दिया है। दावा है कि पिछले प्रोसेसर के मुकाबले यह 45 फीसदी बेहतर सीपीयू परफॉर्मेंस देता है। डिवाइस की बैटरी भी बचाता है, जिससे देर तक मल्‍टीटास्किंग करना मुमकिन होता है। Snapdragon 8 Elite के लॉन्‍च के बाद लगभग सभी स्‍मार्टफोन मेकर्स ने कमर कस ली है। जल्‍द ढेर सारे नए फ्लैगशिप फोन लॉन्‍च होंगे, जिनमें यह चिपसेट लगा होगा। कौन-कौन हैं फेहरिस्‍त में? आइए जानते हैं।  

Xiaomi 15 सीरीज उन शुरुआती स्‍मार्टफोन्‍स में शामिल है, जिसमें Snapdragon 8 Elite लगा होगा। कंपनी ने कुछ ऑप्टिमाइजेशन भी किए हैं, जिससे Xiaomi 15 सीरीज में Snapdragon 8 Elite की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। चीन में इस महीने यह सीरीज लॉन्‍च होने वाली है। 
Advertisement

OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। 31 अक्‍टूबर को चीन में यह स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होगा। कहा जाता है कि OnePlus 13 में 2K रेजॉलूशन वाला अब तक का सबसे शार्प डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। कैमरों के लेवल पर भी अच्‍छे अपग्रेड की उम्‍मीद वनप्‍लस से है। 

आईकू कन्‍फर्म कर चुकी है कि iQOO 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा। भारत में भी यह स्‍मार्टफोन जल्‍द लॉन्‍च होने वाला है। वीवो के अपकमिंग फ्लैगशिप में भी यही चिपसेट मिल सकता है। हालांकि उसे सिर्फ X200 Ultra में यूज किया जाएगा। X200 के बाकी मॉडलों में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर होगा।  
Advertisement

realme GT7 Pro में भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा। यह फोन अगले महीने चीन में लॉन्‍च होने जा रहा है। इसके अलावा, ROG Phone 9 को 19 नवंबर को इसी प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। अन्‍य स्‍मार्टफोन्‍स में nubia Z70 Ultra और RedMagic 10 Pro शामिल हैं, जो स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट से पावर्ड होंगी। 
Advertisement

30 अक्‍टूबर को चीन में HONOR Magic7 सीरीज लॉन्‍च हो रही है जो स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आएगी। सैमसंग की प्रीमियम सीरीज में भी यही चिपसेट देखने को मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.