तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Xiaomi स्मार्टफोन मिल रहा 5000 रुपये सस्ता, ये है डील

Xiaomi का फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Xiaomi 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 07:42 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 में 6.36 इंच की क्रिस्टल रेज AMOLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 15 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।

Xiaomi 15 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Xiaomi 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त शाओमी का यह स्मार्टफोन अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत भी पा सकते हैं। इस फोन में 5,240mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। आइए Xiaomi 15 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 15 Discount & Price

Xiaomi 15 का 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 59,999 रुपये हो जाएगी। वहीं अतिरिक्त बचत के लिए एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 52,150 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Xiaomi 15 Features, Specifications 

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की क्रिस्टल रेज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2670 x 1200 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट शामिल किया गया है। इस फोन में 5,240mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 
कैमरा सेटअप के लिए Xiaomi 15 के रियर में f/1.62 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन की लंबाई 152.3 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.08 मिमी और वजन 191 ग्राम है। 

Advertisement

Xiaomi 15 में कौन सा प्रोसेसर है?

Xiaomi 15 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट शामिल किया गया है।

Advertisement

Xiaomi 15 की बैटरी कैसी है?

Xiaomi 15 में 5,240mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Xiaomi 15 का कैमरा कैसा है?

Xiaomi 15 के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Xiaomi 15 की कीमत कितनी है?

Xiaomi 15 का 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Advertisement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.