Xiaomi 14T Pro आया NBTC पर नजर, 16GB RAM, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi 14T Pro में OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

Xiaomi 14T Pro आया NBTC पर नजर, 16GB RAM, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13T Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14T Pro में OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है।
  • Xiaomi 14T Pro में 120W चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Xiaomi 14T Pro में Mediatek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलेगा।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 14T सीरीज पर काम कर रहा है। बीते हफ्ते 2407FPN8EG मॉडल नंबर के साथ Xiaomi 14T थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। अब उसी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर Xiaomi 14T Pro भी नजर आया है, जिससे सुझाव मिलता है कि 14T सीरीज जल्द ही थाईलैंड में लॉन्च होगी।


Xiaomi 14T Pro आया NBTC पर नजर


NBTC पर Xiaomi 14T Pro मॉडल नंबर 2407FPN8EG के साथ नजर आया है। हालांकि, लिस्टिंग में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे यह सुझाव मिलता है कि Xiaomi 14T Pro जल्द लॉन्च होने वाला है।

आपको बता दें कि Xiaomi 13T बीते साल जुलाई के आखिर में NBTC ऑथोरिटी पर नजर आया था, इसके बाद अगस्त की शुरुआत में 13T Pro को मंजूरी मिली थी। बाद में सितंबर के आखिर तक ग्लोबल मार्केट में दोनों स्मार्टफोन पेश हुए। Xiaomi 14T और 14T Pro को उनके पिछले मॉडल की तुलना में लगभग एक महीने पहले NBTC से मंजूरी मिली है कि 14T सीरीज जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। यह अगस्त के आखिर या सितंबर की शुरुआत में पेश हो सकते हैं।


Xiaomi 14T Pro Specifications


Xiaomi 14T Pro को Redmi K70 Ultra का एक ट्विक्ड वर्जन कहा जाता है, जो कि इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 14T Pro में K70 Ultra की तुलना में बेहतर कैमरे मिलेंगे। 14T Pro की कैमरा FV-5 लिस्टिंग से पता चला है कि इसके रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।

Xiaomi 14T Pro में OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Dimensity 9300+ चिपसेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। 14T Pro में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा इसमें मेटालिक फ्रेम और IP68-रेटेड चेसिस मिलने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »