Xiaomi 14 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

शाओमी के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया था
  • इसमें Xiaomi 14 और 14 Pro शामिल थे
  • देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने अक्टूबर में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इसमें Xiaomi 14 और 14 Pro शामिल थे। Xiaomi 14 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह शाओमी के नए HyperOS यूजर इंटरफेस के साथ पहले स्मार्टफोन थे। कंपनी जल्द ही इस सीरीज के Xiaomi 14 को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि अगले वर्ष 26 फरवरी से 29 फरवरी के बीच होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Xiaomi 14 को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया था। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) है। 

Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और  16 GB + 1 TB का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) का है। ये दोनों स्मार्टफोन्स चीन में White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं। 

कंपनी के लिए देश में मुश्किलें बढ़ी हैं। शाओमी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से यह ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद शाओमी ने स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की तैयारी की है। देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन चैनल्स की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स का इस सेल्स में बड़ा योगदान रहता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Xiaomi, Battery, Market, Demand, Colors, Launch, Design, Sensor, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.