Xiaomi 14 Civi 50MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 12 जून को होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम

Xiaomi 14 Civi Launched India: Xiaomi 14 Civi में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिप दिया जाएगा। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2024 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Civi में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी होगी।
  • Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिप दिया जाएगा।
  • Xiaomi 14 Civi में OIS सपोर्ट के साथ 50MP ओमनीविजन OV50E कैमरा होगा।

Xiaomi 14 Civi Launched India: शाओमी 14 Civi में 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Civi Launched India: Xiaomi भारतीय बाजार में 12 जून को Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह मार्च में चीनी बाजार में लॉन्च हुए Xiaomi Civi 4 Pro का रीब्रांड मॉडल (Xiaomi 14 Civi Launched India) है। भारत में यह स्मार्टफोन (Xiaomi 14 Civi Camera Details) लाइव इवेंट के जरिए पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Xiaomi 14 Civi के बारे में विस्तार (Xiaomi 14 Civi Processor) से बता रहे हैं।


Xiaomi 14 Civi Live Streaming


Xiaomi 14 Civi का लॉन्च इवेंट 12 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। मार्केट में इस स्मार्टफोन की टक्कर (Xiaomi 14 Civi Alternative) Samsung, Realme, Oneplus, Motorola जैसे स्मार्टफोन से होगी।  


Xiaomi 14 Civi Price (Expected) 


Xiaomi 14 Civi की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं है। हालांकि, कई टिपस्टर्स ने दावा किया है कि यह 45 हजार से 50 हजार में शुरू होगा। इस कीमत में स्मार्टफोन OnePlus 12R से आगे रहेगा।


Xiaomi 14 Civi Specifications, Features


Xiaomi 14 Civi के फीचर्स ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए सामने आए थे, जिससे पुष्टि हुई थी कि यह बिल्कुल Xiaomi Civi 4 Pro जैसा ही है। स्मार्टफोन में रियर की ओर प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश के साथ एक स्लिम 7.4 मिमी मेटल बॉडी है और फ्रंट की ओर 1.5K रेजॉल्यूशन वाला 'फ्लोटिंग क्वाड-कर्व' डिस्प्ले है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट, 68 बिलियन से ज्यादा कलर्स के लिए सपोर्ट, डॉल्बी विजन और HDR10+ भी है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। ऑडियो सेटअप की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस ट्यूनिंग के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिप दिया जाएगा। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV50E प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica camera features
  • Solid performance
  • Decent display
  • Powerful speakers
  • Value for money
  • Bad
  • No IP68 rating
  • Random notifications from GetApps
  • Battery output is not the best in the segment
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.