Xiaomi 14 Civi की सेल शुरू, Rs 3 हजार सस्‍ता पाएं! Youtube, Google का सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी

Xiaomi 14 Civi : इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है, जोकि 8GB + 256GB मॉडल के प्राइस हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जून 2024 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Civi की भारत में सेल शुरू
  • आईसीआईसी कार्ड पर मिल रहा डिस्‍काउंट
  • 12 जीबी रैम दी गई है इस फोन में

Xiaomi 14 Civi एक डुअल सिम फोन है जो HyperOS पर रन करता है।

Xiaomi 14 Civi Sale : शाओमी ने पिछले हफ्ते भारत में अपना पहला CV स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया था। Xiaomi 14 Civi अफॉर्डेबल फ्लैगश‍िप डिवाइस है। इसकी सेल अब शुरू हो गई है। नए शाओमी फोन में कुछ बेहद खास फीचर हैं। यह दो रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में आता है। ग्राहकों को कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिनमें सबसे खास है तीन महीनों का यूट्यूब प्रीमियम सब्‍सक्र‍िप्‍शन और 100 जीबी स्‍टोरेज के साथ गूगल वन का 6 महीनों का एक्‍सेस। आइए जानते हैं Xiaomi 14 Civi की कीमत, फीचर्स और ऑफर। 
 

Xiaomi 14 Civi Price in india, offers 

Xiaomi 14 Civi को तीन कलर ऑप्‍शंस- क्रूज ब्‍लू, मेचा ग्रीन (वीगन लेदर) और शैडो ब्‍लैक में लिया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है, जोकि 8GB + 256GB मॉडल के प्राइस हैं। वहीं, 12GB + 512GB वेरिएंट के दाम 47,999 रुपये हैं। लॉन्‍च ऑफर के तहत कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्‍काउंट पेश कर रही, जिसे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड कस्‍टमर्स पा सकेंगे। 3 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 

फोन के साथ मिल रहे यूट्यूब प्रीम‍ियम और गूगल वन के ऑफर्स हम आपको बता चुके हैं। इस फोन को Flipkart, Xiaomi India, Mi Home स्‍टोर्स और ऑथराइज्‍ड रिटेल पार्टनर्स से लिया जा सकता है। 
 

Xiaomi 14 Civi specifications Features

Xiaomi 14 Civi एक डुअल सिम फोन है जो HyperOS पर रन करता है। यह Android 14 बेस्ड है। फोन में 6.55 इंच का 1.5K (1,236x2,750 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन है।
Advertisement
 

Xiaomi 14 Civi Processor

Xiaomi 14 Civi फोन में 4nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड Snapdragon 8s Gen 3 SoC है। जिसे 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 
 

Xiaomi 14 Civi Camera

Xiaomi 14 Civi फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह Leica ब्रांडेड कैमरा से लैस है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 इमेज सेंसर लगा है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। जिसमें 2X ट्रिपल जूम सपोर्ट है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में इसमें 32+32 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा है। 
 

Xiaomi 14 Civi Connectivity

Xiaomi 14 Civi में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou, NFC, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें सभी जरूरी सेंसर्स जैसे एक्सिलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और IR ब्लास्टर भी शामिल है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं जिसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi 14 Civi Battery

Xiaomi 14 Civi फोन 4,700mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 157.2x72.77x7.4mm और वजन 177 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.