Xiaomi 14 Civi फोन भारत में 12GB रैम, 50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi 14 Civi Launched in India: Xiaomi 14 Civi एक डुअल सिम फोन है जो HyperOS पर रन करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जून 2024 13:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन 4,700mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है।
  • साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • फोन 4nm प्रोसेसिंग पर बने Snapdragon 8s Gen 3 SoC के साथ आता है।

Xiaomi 14 Civi Launched in India: Xiaomi 14 Civi फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Civi भारत में आज (12 जून) को Xiaomi के 14 लाइनअप में लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च (Xiaomi 14 Civi Launched in India) कर दिया गया है। फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट (Xiaomi 14 Civi Processor) से लैस है। इसमें Leica ब्रैंडेड 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा (Xiaomi 14 Camera) दिया गया है। Xiaomi 14 Civi में 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 4,700mAh की बैटरी (Xiaomi 14 Civi Battery) है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। देखने में फोन चीन में लॉन्च हुए Xiaomi Civi 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन लगता है। मार्केट में इस स्मार्टफोन की टक्कर (Xiaomi 14 Civi Alternatives) Samsung, Oneplus, Realme जैसे कई ब्रांड्स के साथ होगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत (Xiaomi 14 Civi Price in India) और सभी खास फीचर्स।  
 

Xiaomi 14 Civi price in India, availability

Xiaomi 14 Civi के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। यह तीन कलर ऑप्शंस में आता है जिसमें क्रूज ब्लू, माचा ग्रीन और शेडो ब्लैक शामिल हैं। फोन Flipkart, Mi.com, Mi Home स्टोर, और Xiaomi के रिटेल पार्टनर के यहां से खरीदा जा सकता है। पहली सेल 20 जून को होगी। ICICI बैंक कार्ड के माध्यम से फोन खरीदने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी घोषित किया गया है। 
Advertisement
 

Xiaomi 14 Civi specifications Features

Xiaomi 14 Civi एक डुअल सिम फोन है जो HyperOS पर रन करता है। यह Android 14 बेस्ड है। फोन में 6.55 इंच का 1.5K (1,236x2,750 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन है।

Xiaomi 14 Civi Processor


Xiaomi 14 Civi फोन में 4nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड Snapdragon 8s Gen 3 SoC है। जिसे 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

Xiaomi 14 Civi Camera


Xiaomi 14 Civi फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह Leica ब्रांडेड कैमरा से लैस है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 इमेज सेंसर लगा है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। जिसमें 2X ट्रिपल जूम सपोर्ट है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में इसमें 32+32 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा है। 

Xiaomi 14 Civi Connectivity


Advertisement
Xiaomi 14 Civi में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou, NFC, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें सभी जरूरी सेंसर्स जैसे एक्सिलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और IR ब्लास्टर भी शामिल है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं जिसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 14 Civi Battery


Xiaomi 14 Civi फोन 4,700mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 157.2x72.77x7.4mm और वजन 177 ग्राम है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica camera features
  • Solid performance
  • Decent display
  • Powerful speakers
  • Value for money
  • Bad
  • No IP68 rating
  • Random notifications from GetApps
  • Battery output is not the best in the segment
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.