Xiaomi 13T Pro Geekbench पर Android 13, MediaTek Dimensity 9200+ जैसे स्पेक्स के साथ आया नज़र!

Xiaomi का 13T Pro कथित तौर पर लाइनअप में है जो कि जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2023 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13T Pro लॉन्च के लिए कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है।
  • यह पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi 12T Pro के सक्सेसर के रूप में आएगा।
  • फोन को Geekbench पर मॉडल नम्बर 23078PND5G के साथ देखा गया है।

Xiaomi का 13T Pro पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi 12T Pro (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में आएगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13T Pro लॉन्च के लिए कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है। Xiaomi लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Xiaomi 13T Pro को जल्द मार्केट में पेश कर सकती है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi 12T Pro के सक्सेसर के रूप में आएगा। शाओमी की ओर से Xiaomi 13T Pro को अभी तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन फोन को गीकबेंच (Geekbench) लिस्टिंग में देखा जा चुका है। यहां पर फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशन भी पता लग जाते हैं। आइए आपको बताते हैं शाओमी का ये अगला फ्लैगशिप किन खासियतों के साथ आ सकता है। 

Xiaomi का 13T Pro कथित तौर पर लाइनअप में है जो कि जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन को Geekbench पर मॉडल नम्बर 23078PND5G के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह Android 13 बेस्ड होगा। हालांकि उम्मीद ये भी की जा रही थी कि Xiaomi 13T Pro में Android 14 भी आ सकता है। लेकिन लिस्टिंग में Android 13 की पुष्टि हो जाती है। MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 13T Pro ग्लोबल वेरिएंट ने सिंगल कोर में 1,289 पॉइंट्स का बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है जो कि काफी प्रभावित करने वाला है। वहीं, मल्टी कोर टेस्ट में फोन ने 3,921 पॉइंट्स स्कोर किए हैँ। 
Advertisement

शाओमी 13टी प्रो के स्पेसिफिकेशन के अंतर्गत प्रोसेसर डिटेल्स भी यहां पता चलते हैं। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट मिलने वाला है। इसमें 4 कोर 2.00GHz पर क्लॉक किए गए हैं जबकि अन्य चार कोर 3.00GHz की फ्रीक्वेंसी पर क्लॉक किए गए हैं। डिवाइस MediaTek Dimensity 9200+ से लैस होकर आ सकता है। इसके अलावा लीक्स आधारित जानकारी कहती है कि फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह 5000mAh बैटरी से लैस हो सकता है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

Xiaomi 12T Pro के स्पेसिफिकेशंस के माध्यम से इसके बारे में कुछ ज्यादा अंदाजा लगाया जा सकता है। अपकमिंग अपग्रेडेड मॉडल में पुराने मॉडल जैसे ही स्पेक्स कुछ बढ़ोत्तरी के साथ आ सकते हैं। Xiaomi 12T Pro के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिलता है। यह 6.67 इंच के एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है और साथ में 120W HyperCharge फास्ट चार्जिंग फीचर है। 200MP का रियर प्राइमरी कैमरा इसकी खूबियों में शामिल किया गया है। अब देखना होगा Xiaomi 13T Pro में कंपनी क्या खास पेशकश करती है। लेटेस्ट टेक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें गैजेट्स 360 के साथ। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.