50MP के 3 कैमरा, 4820mAh की धाकड़ बैटरी के साथ दस्तक देंगे Xiaomi 13 और 13 Pro, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Xiaomi ने Xiaomi 13 सीरीज के फीचर्स को टीज किया है। ये स्मार्टफोन्स चीन में 1 दिसंबर को पेश होने वाले है। वहीं Xiaomi 13 और 13 Pro के बारे में अफवाहें भी लीक हो रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi 13 सीरीज के फीचर्स को टीज किया है।
  • Xiaomi 13 और 13 Pro के बारे में अफवाहें भी लीक हो रही हैं।
  • Xiaomi 13 फोन की डिस्प्ले 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगी।
Xiaomi ने Xiaomi 13 सीरीज के फीचर्स को टीज किया है। ये स्मार्टफोन्स चीन में 1 दिसंबर को पेश होने वाले है। वहीं Xiaomi 13 और 13 Pro के बारे में अफवाहें भी लीक हो रही हैं। हाल ही में Weibo पर एक लीक आई है, जिसमें दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi ने कंफर्म किया है कि Xiaomi 13 सीरीज में Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। नई लीक में पता चला है कि Xiaomi 13 में 6.36 इंच की E6 AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले होगा, जबकि Xiaomi 13 Pro में बड़ी 6.73 इंच E6 AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1920Hz PWM डिमिंग प्रदान करती है।

Xiaomi 13 फोन की डिस्प्ले 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगी। ऑफिशियल टीजर से पहले ही पता चला है कि स्टैंडर्ड मॉडल में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जबकि प्रो में कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी।

कैमरा की बात करें तो Xiaomi 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX800 प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वही Xiaomi 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

Xiaomi 13 में 67W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की बैटरी होगी। Xiaomi 13 Pro में 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,820mAh की बैटरी होगी। दोनों फोन में सर्ज G1 चार्जिंग प्रोटेक्शन चिप होगी और 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Xiaomi 13 और 13 Pro IR ब्लास्टर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, NFC और IP68-रेटेड चेसिस जैसे अन्य फीचर्स प्रदान करेंगे। डाइमेंशन की बात करें तो Xiaomi 13 का वजन 189 ग्राम और मोटाई 7.98mm होगी। Xiaomi 13 Pro का वजन 229 ग्राम और इसकी मोटाई 8.38mm होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.