120W फास्ट चार्जिंग के साथ Xiaomi 12T 5G जल्द लेगा एंट्री! लॉन्च से पहले यहां आया नजर

आगामी फ्लैगशिप लाइनअप 120W फास्ट चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट कर सकती है। स्मार्टफोन हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया था, इसलिए इसके लॉन्च होने की संभावना है। इस फोन के बारे में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होने में समय लगेगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi स्मार्टफोन Xiaomi 12T 5G को TKDN पर देखा गया है।
  • Xiaomi 12T 5G MediaTek Dimensity 8100 Ultra चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • स्मार्टफोन हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया था।

Xiaomi 11T 5G

Photo Credit: Xiaomi

टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi जल्द ही एशियन मार्केट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की एक नई लाइनअप लॉन्च करने का प्लान बना रही है। Xiaomi 12T को हाल ही में एशिया में एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना है। यहां हम आपको इस आगामी स्मार्टफोन के कुछ अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जाने-माने टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक, चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी के स्मार्टफोन Xiaomi 12T 5G को TKDN पर देखा गया, जो एक इंडोनेशियाई सर्टिफिकेशन डाटाबेस है। इसका साफतौर पर मतलब है कि नया हाई एंड स्मार्टफोन जल्द ही एशियन मार्केट में लॉन्च होगा। वहीं इसका ऐलान इंडोनेशिया या भारतीय जैसे क्षेत्रों में भी आ सकता है। डाटाबेस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी पिछली रिपोर्ट्स से मिली हैं।

हमारी पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, बेस 12T 5G MediaTek Dimensity 8100 Ultra चिपसेट से लैस हो सकता है। दूसरी ओर हायर एंड प्रो वेरिएंट में Qualcomm के लेटेस्ट और दमदार Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होने की सुविधा है। पिछली लीक के मुताबिक, Xiaomi 12T सीरीज में साफतौर पर 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होगी और इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी।

इसके अलावा आगामी फ्लैगशिप लाइनअप 120W फास्ट चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट कर सकती है। स्मार्टफोन हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया था, इसलिए इसके लॉन्च होने की संभावना है। इस फोन के बारे में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होने में समय लगेगा। इस स्मार्टफोन के बार में सटीक और सही जानकारी इसके ऑफिशियल लॉन्च पर ही पता चलेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi 12T, Xiaomi Smartphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.