50MP वाले 3 रियर कैमरा से लैस होगा Xiaomi 12 फोन, पेरिस्कोप लेंस भी होगा शामिल!

पुरानी लीक्स में यह भी संकेत दिए गए हैं कि Xiaomi 12 फोन में नया LPDDR5X मैमोरी दी जाएगी। LPDDR5X कॉन्फिग्रेशन को कुछ महीने पहले JEDEC द्वारा पेश किया गया था, जो कि 6,400Mbps से 8,533Mbps मैक्सिमम डाटा ट्रांसफर रेट के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अगस्त 2021 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 में मिल सकती है LPDDR5X मैमोरी
  • शाओमी 12 लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • शाओमी का पहला फोन होगा जो 50MP पेरिस्कोप लेंस के साथ आएगा

कंपनी ने प्रोडक्ट्स में बंद की 'Mi' ब्रांडिंग

Xiaomi 12 कंपनी का आगामी बहु-प्रतिक्षित नेक्सट जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिस पर इन दिनों कथित रूप से काम चल रहा है। इस फोन में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे और फ्रेश लीक से फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन का इशारा मिला है। शाओमी 12 फोन में कथित रूप से तीन 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर शामिल होंगे। साथ में यह भी कहा गया है कि कैमरा सेटअप में बिना डिटेल्स लूस किए बेहतर ज़ूम क्वालिटी रेंज के लिए 5x पेरिस्कोप सेटअप भी शामिल होगा। शाओमी ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वह अपने प्रोडक्ट्स में ‘Mi' ब्रांडिंग को बंद करने जा रहे हैं और कंपनी ‘Xiaomi' नाम का ही इस्तेमाल करने वाली है।

लोकप्रिय चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने जानकारी लीक की है कि Xiaomi 12 में तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरा शामिल होंगे, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल होने वाला है। टिप्सटर का कहना है कि शाओमी इन दिनों 10x पेरिस्कोप लेंस पर काम कर रही है, लेकिन शाओमी 12 फोन में 5x पेरिस्कोप लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा।

फोन में दुलर्भ कॉम्बिनेशन देखने को मिलेंगे। याद दिला दें Mi 11 Ultra स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस के साथ आया था, लेकिन Xiaomi 12 में पहली बार 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ पेरिस्कोप दिया जाएगा। मी 11 अल्ट्रा में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। टिप्सटर ने यह भी कहा है कि कंपनी फिलहाल Xiaomi 12 फोन के डिज़ाइन वेरिफिकेशन स्टेज पर है, हो सकता है कि फाइनल हार्डवेयर डिटेल्स लीक से बिल्कुल ही अलग हो।

पुरानी लीक्स में यह भी संकेत दिए गए हैं कि Xiaomi 12 फोन में नया LPDDR5X मैमोरी दी जाएगी। LPDDR5X कॉन्फिग्रेशन को कुछ महीने पहले JEDEC द्वारा पेश किया गया था, जो कि 6,400Mbps से 8,533Mbps मैक्सिमम डाटा ट्रांसफर रेट के साथ आता है। यह LPDDR4X के साथ आने वाली रेंज के मुकाबले डबल है। यह सिग्नल क्वालिटी में सुधार के लिए TX/RX इक्वलाइजेशन के साथ आता है, और विश्वसनीयता में सुधार के लिए नए अडैप्टिव रिफ्रेश मैनेजमेंट के साथ आता है। माना जा रहा है कि यह फोन इस साल के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा और यह लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि पिछले साल पेश किया गया था।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi 12, Xiaomi 12 Specifications, Xiaomi, Mi 12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.