सिंगल चार्ज में 145 किलोमीटर रेंज वाली X-OTO मोटरसाइकिल लॉन्च, तीन पहियों के साथ अनोखा लुक

X-OTO में 4,000W फ्रंट हब मोटर दी गई है। स्पीड की बात करें तो यह बाइक 72 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2023 15:12 IST
ख़ास बातें
  • X-OTO थ्री-व्हील्ड ई-स्कूटर फाउंडर एडिशन की कीमत $7,499 है।
  • X-OTO थ्री-व्हील्ड ई-स्कूटर में 4,000W फ्रंट हब मोटर दी गई है।
  • X-OTO सिंगल चार्ज में 145 किमी की दूरी तय कर सकती है।

X-OTO की रेंज 145 किमी है।

Photo Credit: X-OTO

अमेरिकी बाजार में X-OTO 3-पहियों वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक को पेश किया गया है। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में तीन पहिए दिए गए हैं जो कि झुक भी सकती है। बाइक में पेटेंट टिल्टिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है जो बाइक को 45 डिग्री तक झुका सकता है। यह इस्तेमाल करने में स्टेबिलिटी और ज्यादा सुविधा प्रदान करता है। यह मोड़ पर नेविगेट करते हुए बाइक को झुकने की सुविधा प्रदान करता है।


X-OTO थ्री-व्हील्ड ई-स्कूटर की कीमत


X-OTO थ्री-व्हील्ड ई-स्कूटर फाउंडर एडिशन मॉडल की कीमत $7,499 (लगभग 6,15,292 रुपये) है। यह उन मॉडल से महंगा है, जिससे X-OTO की परफॉर्मेंस में टक्कर होने वाली है। हालांकि, मोटरसाइकिल का नया और अनोखा झुकने वाला फीचर इसको बेस्ट बना सकता है। उपलब्धता की बात करें तो यह जल्द ही डिलीवरी के लिए उपलब्ध हो सकता है।


X-OTO के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


X-OTO में 4,000W फ्रंट हब मोटर दी गई है। स्पीड की बात करें तो यह बाइक 72 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है जो कि सिटी कम्युट के लिए बेस्ट है। इस ई-बाइक में 4.3kWh की दो बैटरी दी गई हैं, जिन्हें आसानी से हटाया या लगाया जा सकता है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 145 किमी की दूरी तय कर सकती है। बैटरियों को सीधे बाइक पर या हटा कर चार्ज किया जा सकता है।

X-OTO का सेल्फ-स्टेबलाइजिंग मैकेनिज्म नए राइडर्स को आसानी से बाइक चलाने की सुविधा प्रदान करता है। बाइक के 3 पहियों के चलते कैलिफोर्निया में मोटरसाइकिल लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। अमेरिका के अन्य राज्यों में ऐसे कई नियम हो सकते हैं जिनके लिए यूजर्स को तीन-पहिया ई-स्कूटर के लिए लाइसेंस लेना जरूरी हो सकता है।

X-OTO में सेफ्टी पर काफी ध्यान दिया गया है। मैकेनिज्म कम स्पीड पर भी मुड़ने पर स्टेबिलिटी प्रदान करता है, जिसका मतलब है कि आप पूरी रेंज पर झुक सकते हैं। ऐसा दावा है कि तीन पहिया बाइक चलाना टू-व्हीलर की तुलना में ज्यादा सेफ होने के साथ-साथ आसान भी है। टू-व्हीलर ई-बाइक की तुलना में X-OTO में यात्रियों या कार्गो को ले जाना भी आसान है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bike, Electric Motorcycle

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  6. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  7. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  8. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  10. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.