Mobile को चार्ज करते हुए इस्तेमाल क्यो नहीं करना चाहिए? जानें 10 कारण

फोन को चार्ज करते हुए इस्तेमाल न करने की अक्सल सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 10:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन चार्ज करते हुए इस्तेमाल करने पर फोन ओवरहीट हो जाता है।
  • फोन का उपयोग करने से चार्जिंग पोर्ट पर दबाव पड़ सकता है।
  • फोन को चार्ज करते हुए इस्तेमाल करने से करंट लगने का थोड़ा जोखिम होता है।

फोन चार्ज होते हुए इस्तेमाल करने पर हीट हो जाता है।

Photo Credit: Unsplash/Lasse Jensen

आज के समय में स्मार्टफोन इंसानों के लिए बहुत जरूरी हो गया है। सुबह उठने से लेकर रात को बिस्तर पर सोने तक लगातार फोन का उपयोग होता रहता है। स्मार्टफोन में कॉलिंग के अलावा, सोशल मीडिया उपयोग, कैमरा से फोटो क्लिक करना, ईमेल करना, फोन बैकिंग के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग आदि जैसे काम फोन से होते हैं। ऐसे में कई लोग फोन को चार्ज करते हुए भी उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। फोन को चार्ज करते हुए इस्तेमाल न करने की अक्सल सलाह दी जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि फोन को चार्ज करते हुए उपयोग करने से मना क्यों किया जाता है और इसके कैसे प्रभाव हो सकते हैं। आज हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आखिर मोबाइल फोन को चार्ज करते हुए उसका उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए।

फोन चार्ज करते हुए इस्तेमाल करने पर होने वाले नुकसान

ओवरहीटिंग:
जब आपका फोन चार्ज हो रहा होता है और आप उसका इस्तेमाल करते हैं तो फोन ओवरहीट करने लग जाता है।

बैटरी पर डबल काम:
जब आप चार्जिंग के दौरान फोन का उपयोग करते हैं तो बैटरी को एक साथ में दो काम करने पड़ते हैं, क्योंकि पावर सप्लाई कंपोनेंट में जाती है और चार्जिंग रिसिव होती है।

इंटरनल पार्ट में खराबी:
फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करने बहुत ज्यादा हीट पैदा होती है। अत्यधिक हीट इंटरनल पार्ट को नुकसान पहुंचा सकती है। 

Advertisement

चार्जिंग स्लो:
आपके फोन के चार्जर को बैटरी चार्ज करने और फोन के ऑपरेशन के बीच अपनी पावर को बांटना पड़ता है, जिससे चार्जिंग प्रोसेस काफी स्लो हो जाता है।

बैटरी लाइफ में कमी:
चार्जिंग के साथ ही फोन का उपयोग करने से अतिरिक्त हीट बैटरी के डीग्रेशन को तेज कर सकती है, जिसके चलते बैटरी की लाइफ कम सकती है और समय के साथ कैपेसिटी कम हो सकती है।

फोन पर खतरा:
फोन का उपयोग करने से चार्जिंग पोर्ट पर दबाव पड़ सकता है, जिससे समय के साथ फोन खराब हो सकता है।

Advertisement

करंट लगने का खतरा:
फोन को चार्ज करते हुए इस्तेमाल करने से करंट लगने का थोड़ा जोखिम होता है, खासकर अगर आप लोकल या खराब चार्जर और केबल का इस्तेमाल करते हैं तो करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

बैटरी फूलना:
फोन को चार्ज करते हुए अगर इस्तेमाल करते हैं तो खराब क्वालिटी वाले चार्जर या केबल के चलते बैटरी फूल सकती है या आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है।

शारीरिक असुविधा:
अगर आप फोन को चार्ज करते हुए इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक खास स्थिति में बैठकर या खड़े होकर फोन का उपयोग करना पड़ता है, जिससे आपको शारीरिक तौर पर असुविधा हो सकती है और चलना फिर कम हो सकता है।

Advertisement

EMF एक्सपोजर में बढ़ोतरी:
फोन चार्ज करते हुए अगर फोन पर बात करते हैं तो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) के कॉन्टैक्ट में काफी ग्रोथ हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Phone Charging, Mobile, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.