WhatsApp से जल्द ही यूज़र क्यूआर कोड स्कैन करके भेज पाएंगे पैसे

व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न ऐप में नया पेमेंट फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूज़र क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। हाल ही में WhatsApp पर सेंड टू यूपीआई आईडी फीचर आया था।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 27 मार्च 2018 18:45 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न ऐप में नया पेमेंट फीचर जोड़ा गया है
  • हाल ही में WhatsApp पर सेंड टू यूपीआई आईडी फीचर आया था
  • एडवांस्ड जिफ सर्च और स्टीकर्स सर्च जैसे फीचर की भी झलक मिली
व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न ऐप में नया पेमेंट फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूज़र क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। हाल ही में WhatsApp पर सेंड टू यूपीआई आईडी फीचर आया था। देखा जाए तो अब यूज़र के पास जल्द ही इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप से पेमेंट करने का एक और तरीका आ जाएगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा ऐप पर एडवांस्ड जिफ सर्च और स्टीकर्स सर्च जैसे फीचर की भी झलक मिली है। लेकिन ये फीचर डिफॉल्ट में डिसेबल हैं। इतना तो तय है कि बीटा टेस्टिंग के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने के बाद इन फीचर को जल्द ही स्टेबल ऐप का हिस्सा बनाया जाएगा।

ऐसे करें WhatsApp Payments क्यूआर स्कैन कोड को इस्तेमाल
अगर आपने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के लिए सब्सक्राइब किया है तो आप WhatsApp वर्ज़न 2.18.93 पर चले जाएं। इस फीचर की मदद से यूज़र क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर पाएंगे। इसके लिए व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा यूज़र को Settings > Payments > New Payments > Scan QR code में जाना होगा। इसके बाद आपको क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपसे भेजे जाने वाली राशि के बारे में पूछा जाएगा। फिर, वेरिफिकेशन के लिए यूपीआई पिन मांगा जाएगा।
 

याद रहे कि WhatsApp ने फरवरी महीने में चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन यूज़र के लिए पेमेंट सर्विस फीचर को लॉन्च किया था। इसके बाद "Send to UPI ID" फीचर लाया गया ताकि यूज़र किसी खास यूपीआई आईडी से सीधे पैसे भेज पाएं। हालांकि, इस ऐप में क्यूआर कोड पेमेंट का विकल्प नहीं था जो पेटीएम जैसे ऐप में है। अब व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा ऐप में इस फीचर को पेश कर दिया गया है।
Advertisement

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp पर जल्द एडवांस्ड जिफ सर्च फीचर आ सकता है। इसे बीटा ऐप हिस्सा बना दिया गया है, लेकिन डेवलपमेंट के कारण यह फिलहाल डिसेबल है। इसकी मदद से यूज़र ट्रेंडिंग, हैप्पी और डासिंग जैसी कैटेगरी में जिफ खोज पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.