एक साथ कई डिवाइस पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाला फीचर लॉन्च के बेहद करीब

पब्लिकेशन ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जहां WhatsApp डेस्कटॉप क्लाइंट दिखाता है कि कैसे चैट हिस्ट्री को यूज़र डिवाइस से कम्प्यूटर तक माइग्रेट किया है। इस प्रक्रिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टिड बताया गया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 21 सितंबर 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर की मदद से एक व्हाट्सऐप अकाउंट चार डिवाइस में होगा इस्तेमाल
  • Android, iOS और Desktop के लिए टेस्टिंग फाइनल स्टेज पर है
  • डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए नए मॉर्डन UI को पेश कर सकता है WhatsApp

इस फीचर को लिंक्ड डिवाइसेस फीचर के तौर पर किया जा सकता है पेश

WhatsApp मल्टीपल डिवाइस फीचर की जानकारी पुरानी कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुकी है, इस फीचर का उद्देश्य यूज़र्स को एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल चार अन्य डिवाइस पर करने देना है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो अब यह फीचर Android, iOS और Desktop वर्ज़न के लिए अपने फाइनल टेस्टिंग स्टेज पर है। पुरानी रिपोर्ट्स में कही गई बातों को दोहराते हुए लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि मल्टीपल डिवाइस फीचर के कई पहलुओं पर जैसे  चैट हिस्ट्री सिंक होने और मल्टीपल डिवाइसेस पर म्यूटिंग चैट अभी भी तैयार नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सऐप का कहना है कि डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए नए मॉर्डन यूआई को पेश करने की योजना बनाई जा रही है।

WABetaInfo की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ट्रैकर ने व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में छानबीन करके इस फीचर को खोज निकाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का बहु प्रतिक्षित मल्टी-डिवाइस फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप वर्ज़न के लिए टेस्टिंग के फाइनल स्टेज पर है। यह फीचर यूज़र्स को एक ही समय एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस में चलाने की अनुमति देता है। लेटेस्ट पोस्ट में पब्लिकेशन ने फीचर के इंटरनेट अफवाह की भी जानकारी दी है। पुरानी रिपोर्ट को दोहराते हुए नई रिपोर्ट में भी कहा गया है कि भले ही मल्टीपल डिवाइस फीचर अभी तैयार न हो, चैट सिंक करने की क्षमता, म्यूटिंग चैट जैसे अन्य फीचर्स बीटा टेस्टर्स के लिए जल्द ही पेश किए जा सकते हैं।

व्हाट्सऐप का कहना है कि वह जल्द ही डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए नए मॉर्डन यूआई को पेश करने की योजना बना रहे हैं। पब्लिकेशन ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जहां व्हाट्सऐप डेस्कटॉप क्लाइंट दिखाता है कि कैसे चैट हिस्ट्री को यूज़र डिवाइस से कम्प्यूटर तक माइग्रेट किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि यह प्रक्रिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टिड है। अटकले लगाई जा रही हैं कि इस फीचर को लिंक्ड डिवाइसेस के रूप में पेश किया जाएगा, जो कि यूज़र्स को एक ही समय पर एक व्हाट्सऐप अकाउंट को चार डिवाइस पर चलाने की इज़ाजत देगा।

पुरानी रिपोर्ट में WABetaInfo ने दावा किया था कि व्हाट्सऐप को मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट प्रक्रिया के लिए वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होगी। जो कि डेटा के एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्थानांतरित करने में मदद करेगा। डेटा साझा होने के बाद प्राइमरी डिवाइस के लिए इंटरनेट व वाई-फाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक कदम बड़ा महत्व रखता है, क्योंकि वर्तमान में व्हाट्सएप वेब का उपयोग जारी रखने के लिए प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.