WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिलने वाला है चैट से जुड़ा यह फीचर

अभी की बात करें, तो वर्तमान में व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री को सिंक नहीं करता है। जब आप आप अपने व्हाट्सऐप को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में इस्तेमाल करते हैं तो आपकी पुरानी सभी चैट हिस्ट्री गायब हो जाती है।

WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिलने वाला है चैट से जुड़ा यह फीचर

मल्टीपल डिवाइस फीचर के जरिए एक साथ 4 डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं एक व्हाट्सऐप अकाउंट

ख़ास बातें
  • फिलहाल WhatsApp Web पर मिलती है चैट हिस्ट्री सिंक की सुविधा
  • चैट हिस्ट्री सिंकिंग की सुविधा मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के साथ लाइनअप की जा
  • व्हाट्सऐप multiple डिवाइस सपोर्ट पिछले साल से बना हुआ है सुर्खियों में
विज्ञापन
WhatsApp इन दिनों अपनी चैट हिस्ट्री को सभी प्लेटफॉर्म पर सिंक करने के लिए नई सुविधा पर काम कर रहा है, यह खुलासा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में किया गया है। यह नया बदलाव खासतौर पर मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के साथ लाइनअप किया जाएगा, जिसको लेकर अटकले हैं कि इसे लिंक्ड डिवाइस फीचर के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फीचर की मदद से आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल एक-साथ चार डिवाइस पर कर सकते हैं। अभी की बात करें, तो वर्तमान में व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री को सिंक नहीं करता है। जब आप आप अपने व्हाट्सऐप को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में इस्तेमाल करते हैं तो आपकी पुरानी सभी चैट हिस्ट्री गायब हो जाती है।  

WABetaInfo रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के लिए प्लेटफॉर्म पर चैट हिस्ट्री को सिंक करना शुरू करेगा, जिसके बाद यूज़र्स आसानी से अपना व्हाट्सऐप अकाउंट एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में स्थानांतरित कर सकेंगे।

आपको बता दें, व्हाट्सऐप में अभी भी चैट हिस्ट्री सिंकिंग फीचर मौजूद है, लेकिन यह फीचर केवल डेस्कटॉप ऐप व वेब क्लाइंट के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि, व्हाट्सऐप ट्रैकर ने दावा किया है कि अब मैसेजिंग ऐप आगे बढ़ते हुए यह सुविधा मोबाइल डिवाइस में भी पेश करने वाला है।

यहां यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट प्रक्रिया शुरू करने के लिए व्हाट्सऐप को वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी, जिसकी मदद से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में डेटा साझा किया जा सके।

WABetaInfo ने यह भी बताया कि एक बार डेटा साझा हो जाए उसके बाद आपके प्राइमरी डिवाइस को इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। जो कि नया बदलाव है। आपको बता दें, फिलहाल जब आप व्हाट्सऐप वेब या फिर डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने मोबाइल डिवाइस में भी एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता पड़ती है।

फिलहाल, व्हाट्सऐप ने मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के पेश किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं किया है, हालांकि यह फीचर पिछले साल जुलाई से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही के बीटा रिलीज़ में इस फीचर का आधिकारिक नाम Linked Devices सामने आया था।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »