Vodafone दे रही है प्रीपेड ग्राहकों को कैशबैक और फुल टॉक टाइम

वोडाफोन ने सोमवार को ऐलान किया कि उत्तरप्रदेश पूर्व सर्किल के ग्राहकों को सभी अनलिमिटेड सुपर प्लान के तहत पांच प्रतिशपत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 110 रुपये का रीचार्ज करने पर फुल टॉक टाइम का भी ऑफर है। ग्राहक इन दोनों ऑफर का फ़ायदा मायवोडाफोन ऐप पर ही मिलेगा।

Vodafone दे रही है प्रीपेड ग्राहकों को कैशबैक और फुल टॉक टाइम
विज्ञापन
वोडाफोन ने सोमवार को ऐलान किया कि उत्तरप्रदेश पूर्व सर्किल के ग्राहकों को सभी अनलिमिटेड सुपर प्लान के तहत पांच प्रतिशपत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 110 रुपये का रीचार्ज करने पर फुल टॉक टाइम का भी ऑफर है। ग्राहक इन दोनों ऑफर का फ़ायदा मायवोडाफोन ऐप पर ही मिलेगा।

इन ऑफर को लॉन्च करते वक्त वोडाफोन इंडिया, उत्तर प्रदेश पूर्व के बिज़नेस हेड निपुण शर्मा ने कहा, ''ग्राहको को ऐप से फायदा मिल रहा है और वहां से खरीदारी, सर्विस सब्सक्राइब करने व न्यूज़/जानकारी को एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। The MyVodafone App को ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इंटरफेस को भी बेहद आसान तरीके से डिज़ाइन किया गया है। वोडाफोन उत्तर प्रदेश पूर्व के प्रीपेड ग्राहकों को मायवोडाफोन ऐप से रीचार्ज करने पर फुल टॉक टाइम और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। 110 रुपये के रीचार्ज पर फुल टॉक टाइम वेल्यू मिलेगा। सभी प्रीपेड अनलिमिटेड सुपरप्लान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा, मायवोडाफोन ऐप में अलग-अलग सेक्शन में जाकर अपनी सहूलियत के हिसाब से यूज़र बिल्ट-इन अतिरिक्त फायदे भी ले सकते हैं।

मायवोडाफोन ऐप का इस्तेमाल कर, वोडाफोन ग्राहक अपना डेटा, वॉयस बैलेंस, वैधता, प्लान की जानकारी समेत दूसरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। मायवोडाफोन ऐप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज़ डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, यहीं से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) और दूसरी रिक्वेस्ट भी डाली जा सकती हैं। गौर करने वाली बात है कि मायवोडाफोन ऐप के जरिए यूज़र ऐप में बिना इंटरनेट शुल्क के ही कंटेट ब्राउज़ कर सकते हैं।

हाल ही में, वोडाफोन ने राजस्थान के अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए स्पेशल रीचार्ज प्लान लॉन्च किया था। वोडाफोन 348 प्रीपेड रीचार्ज ऑफर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग फायदा और 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसके अलावा वोडाफोन का 349 रुपये का एक पैक भी है, जिसके तहत देशभर में यही ऑफर मिलते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, MyVodafone, Telecom, Apps, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »