Vivo Z5 की तस्वीरें लीक, 4,500 एमएएच की बैटरी होने का दावा

Vivo Z5 की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं हैं। पोस्ट से पता चलता है कि फोन 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Vivo Z5 की तस्वीरें लीक, 4,500 एमएएच की बैटरी होने का दावा
ख़ास बातें
  • वीवो ज़ेड5 प्रो में तीन रियर कैमरे होने का दावा है
  • 31 जुलाई को चीनी मार्केट में लॉन्च होगा वीवो ज़ेड5
  • Vivo Z5 में वाटरड्रॉप नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर होगा
विज्ञापन
Vivo Z5 कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा है। अब इस फोन की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पता चला है कि वीवो ज़ेड5 हैंडसेट 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को चीनी मार्केट में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के आधिकारिक रेंडर्स सार्वजनिक किए थे। वीवो ज़ेड5 में वाटरड्रॉप नॉच, तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का खुलासा हो चुका है। टीना लिस्टिंग से इस फोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। वीवो का यह स्मार्टफोन 6.38 इंच के डिस्प्ले और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

अब वीबो पर वीवो ज़ेड5 की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं हैं। पोस्ट से पता चलता है कि फोन 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। तस्वीर में फोन का डिस्प्ले ऑन नज़र आ रहा है। चार्जिंग 37 प्रतिशत पर है। लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि फोन को फुल-चार्ज होने में कुल कितना वक्त लगेगा। पोस्ट में दावा किया गया है कि इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की होगी।

गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले सामने आई टीना लिस्टिंग में वीवो ज़ेड5 में 4,420 एमएएच की बैटरी होने का ज़िक्र था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में में 6.38 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज का भी ज़िक्र था।

वीवो ज़ेड5 प्रो में तीन रियर कैमरे होने का दावा है। एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे काम करेंगे। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर होने का ज़िक्र है।

दूसरी तरफ, वीवो ने वीबो पर वीवो ज़ेड5 के आधिकारिक रेंडर्स साझा किए थे। ग्राफिक्स से बनी ये तस्वीरें फोन के फ्रंट और बैक पैनल की थी। फोन ग्रीन, ब्लू और व्हाइट रंग में आएगा। वीवो ज़ेड5 में तीन रियर कैमरे होंगे, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। फोन में पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जो हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की ओर इशारा है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले के निचले हिस्से पर चौड़ा बॉर्डर है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, वीवो ज़ेड5 को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान की हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »