Vivo Z1x में होगा 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 4,500 एमएएच बैटरी

Vivo Z1ंx की 4,500 एमएएच की बैटरी फुल चार्ज होने पर पूरा दिन साथ देगी। Vivo का दावा है कि फोन की बैटरी 32.6 घंटे का टॉक टाइम देगी।

Vivo Z1x में होगा 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 4,500 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • Vivo Z1x में होगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • वीवो ज़ेड1एक्स भारत में 6 सितंबर को किया जाएगा लॉन्च
  • वीवो ज़ेड1एक्स मार्केट में रेडमी के20 से भिड़ेगा
विज्ञापन
Vivo Z1x को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले वीवो की ज़ेड सीरीज़ के इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। हमें पहले से पता है कि यह फोन फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा और इसमें तीन रियर कैमरे होंगे। अब हमें इसकी बैटरी के बारे में जानकारी मिली है। पिछले हिस्से पर कौन-कौन से सेंसर होंगे? इसका खुलासा हो गया है। वीवो की वेबसाइट पर एक पेज पर वीवो ज़ेड1एक्स के लॉन्च का विज्ञापन है। इसमें कैमरा हार्डवेयर के बारे में विस्तृत ब्योरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। इसमें रियर पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। पेज पर इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की पुष्टि की गई है।

वेबसाइट के मुताबिक, 4,500 एमएएच की बैटरी फुल चार्ज होने पर पूरा दिन साथ देगी। वीवो का दावा है कि फोन की बैटरी 32.6 घंटे का टॉक टाइम देगी। Vivo ने पहले पुष्टि की थी कि वीवो ज़ेड1एक्स में 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट होगा। इसके बारे में 5 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है।

कैमरे की बात करें तो वीवो ज़ेड1एक्स में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर होगा। इसी सेंसर का इस्तेमाल रेडमी के20 में भी हुआ है। आप इसमें आप 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग तकनीक दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। यानी डिफॉल्ट में 12 मेगापिक्सल का आउटपुट मिलेगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा होगा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा। इसके अलावा हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी होने की भी पुष्टि हो गई है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाटरड्रॉप नॉच और सुपर एमोलेड स्क्रीन शामिल हैं। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Z1x एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 6 जीबी रैम हो सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी।

बता दें कि वीवो ज़ेड1एक्स कंपनी की ज़ेड सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले वीवो ज़ेड1 प्रो को लॉन्च किया जा चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Z1x
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »