Vivo Z1x आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Vivo Z1x India Launch: वीवो ज़ेड1एक्स को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। जानें हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1x Camera 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा इसमें
  • वीवो जेड1एक्स हो सकता है मिड-रेंज स्मार्टफोन
  • Vivo Z1x Sale एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर होगी

Vivo Z1x India Launch: वीवो ज़ेड1एक्स आज होगा भारत में लॉन्च

Vivo Z1x India Launch: वीवो ज़ेड1एक्स को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो जेड1एक्स के कई फीचर्स पहले ही कंफर्म हो चुके हैं जैसे कि Vivo Z1x के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे होंगे, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी होगी। Vivo Z1x एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें कुछ शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए अब आपको वीवो जेड1एक्स के लॉन्च समय, लाइव स्ट्रीम डिटेल्स, संभावित कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Z1x launch लाइव स्ट्रीम का समय, भारत में संभावित कीमत

वीवो जेड1एक्स का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के Facebook पेज पर होगी। फिलहाल Vivo Z1x Price के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक सामने आए स्पेसिफिकेशन को देखकर उम्मीद है कि फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।
Advertisement

यह फोन चीन में लॉन्च हुए Vivo Z5 का ही एक अवतार हो सकता है। वीवो जेड1एक्स की कीमत इसी के 1,598 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) आसपास होने की उम्मीद है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा।
 

Vivo Z1x specifications और फीचर्स (उम्मीद)

कंपनी की वेबसाइट पर आधिकारिक वीवो जेड1एक्स लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Snapdragon 712 प्रोसेसर के बेंचमार्क स्कोर को भी पोस्ट किया है और इसकी तुलना Snapdragon 710 और Snapdragon 660 से की गई है।
Advertisement

Vivo Z1x में 22.5 वॉट वीवो फ्लैशचार्ज तकनीक का इस्तेमाल होगा, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉक-टाइम देने का वादा करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वीवो का दावा है कि यह सिर्फ 0.48 सेकंड में फोन को अनलॉक कर सकता है।

पिछले हफ्ते लीक से इस बात का संकेत मिला था कि Vivo Z1x एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन को स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement

अब बात कैमरे की। वीवो ज़ेड1एक्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है जो Sony IMX582 सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरे हो सकता है। लीक के अनुसार, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great battery life
  • Rapid fast charging
  • Bad
  • Large and bulky
  • Poor night mode
  • Funtouch OS needs refinement
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.