Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतें हुईं कम, जानें नए दाम

Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतों में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। वीवो ज़ेड1 प्रो का दाम 12,990 रुपये से शुरू होता है और वीवो ज़ेड1एक्स का दाम 14,990 रुपये से शुरू होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 जनवरी 2020 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये हो गई है
  • Vivo Z1x का शुरुआती दाम 14,990 रुपये हो गया है
  • वीवो ज़ेड1 प्रो और वीवो ज़ेड1एक्स बीते साल हुए थे लॉन्च

Vivo Z1x की सबसे अहम खासियत है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतें कम हुई हैं। Vivo ने इसकी पुष्टि Gadgets 360 से की है। कीमतों में बदलाव के बाद अब Vivo के फोन की कीमत 12,990 रुपये से शुरू होती है। वीवो ज़ेड1 प्रो और वीवो ज़ेड1एक्स नई कीमतों में वीवो इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। याद रहे कि वीवो ज़ेड1 प्रो को बीते साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। यह मार्केट में Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro के जवाब में उतारा गया था। दूसरी तरफ, वीवो ज़ेड1एक्स को बीते साल सितंबर में ही उतारा गया था। इसे Realme X से चुनौती मिलती है।
 

Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x price in India

वीवो ज़ेड1 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 12,990 रुपये हो गया है। यानी कीमत में कटौती 1,000 रुपये की है। Vivo Z1 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम भी 1,000 रुपये कम किया गया है। यह वेरिएंट 13,990 रुपये में मिलेगा। फोन नई कीमत में Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक रहा है।

वीवो ज़ेड1 प्रो की तरह Vivo Z1x का दाम भी कम हुआ है। इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 14,990 रुपये में बिकेगा। पहले इस वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये थी। वीवो ज़ेड1एक्स का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज अब 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 17,990 रुपये थी। यह फोन भी नई कीमत में फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है।

Vivo India ने वीवो ज़ेड1 प्रो और वीवो ज़ेड1एक्स की कीमतें कम करने की पुष्टि गैजेट्स 360 से की है।
Advertisement
 

Vivo Z1 Pro specifications

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। Vivo Z1 Pro गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement


तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर Vivo Z1 Pro  का हिस्सा हैं।
Advertisement

Vivo Z1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
Advertisement
 

Vivo Z1x Specifications

वीवो ज़ेड1एक्स में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। कंपनी ने फ्लैश-इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।


Vivo Z1x की सबसे अहम खासियत है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120.4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है। रात में बेहतर तस्वीरों के लिए हैंडसेट एआई सुपर नाइट मोड से लैस है। कंपनी ने वीवो ज़ेड1एक्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, लाइटनिंग, एआर स्टीकर्स, एआई फिल्टर्स जैसे फीचर से लैस है।

वीवो ज़ेड1एक्स में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • Bad
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great battery life
  • Rapid fast charging
  • Bad
  • Large and bulky
  • Poor night mode
  • Funtouch OS needs refinement
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.