Vivo Z1 Pro में है 'इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा', जल्द होगा भारत में लॉन्च

Vivo Z1 Pro में एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसकी परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़े दावे किए गए हैं।

Vivo Z1 Pro में है 'इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा', जल्द होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro के बारे में पूरे दिन बैटरी लाइफ देने का दावा है
  • Vivo पहली बार इन डिस्प्ले फ्रंट कैमरा तकनीक का करेगी इस्तेमाल
  • Vivo Z1 Pro के बारे में स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा है
विज्ञापन
Vivo India ने बुधवार को ऐलान किया कि वह अपने अगले स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro को Flipkart के साथ साझेदारी में लॉन्च करेगी। फिलहाल, लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। यह तय है कि इंतज़ार लंबा नहीं होगा। अभी तक Vivo Z1 Pro को किसी भी मार्केट में नहीं उतारा गया है, भारत पहला मार्केट होगा। कंपनी ने यह पुष्टि कर दी है कि वीवो ज़ेड1 प्रो भारत में पेश किए जाने वाला कंपनी की ज़ेड सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा। यह Vivo का ऑनलाइन केंद्रित स्मार्टफोन भी होगा और इसे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Vivo Z1 Pro की अहम खासियतों का टीज़र भी कंपनी द्वारा जारी किया गया है। यह इन-डिस्प्ले कैमरा टेक के साथ आएगा। संभवतः कंपनी होल-पंच डिज़ाइन की ओर इशारा दे रही है।

अन्य खासियतों की बात करें तो Vivo Z1 Pro के बारे में स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा है। ऐसा कैसे संभव होगा? यह नहीं बताया गया है। यानी प्रोसेसर, रैम या ऑप्टिमाइज़्ड इंटरफेस के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। कंपनी ने आगे कहा है कि फोन की वाइड व्यू स्क्रीन मल्टीटास्किंग के लिए बनी है।

Vivo Z1 Pro के बारे में पूरे दिन बैटरी लाइफ देने का दावा है। यहां भी Vivo ने बैटरी क्षमता को लेकर कुछ नहीं बताया है। यह कहा गया है कि वीवो ज़ेड1 प्रो कंपनी की अपनी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

Vivo Z1 Pro में एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसकी परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़े दावे किए गए हैं। इस संबंध में यूट्यूब पर एक वीडियो टीज़र भी ज़ारी हुआ है।
 
vivo

आखिर में बात स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत की-इन डिस्प्ले फ्रंट कैमरा। कहा जा रहा है कि Vivo पहली बार ऐसा कैमरा सेटअप दे रही है। इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे में सेल्फी ब्यूटीफिकेशन के लिए एआई फेस ब्यूटी फीचर होगा।

इस फीचर के नाम से यह ज़रूर प्रतीत हो रहा है कि कहीं कपनी अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी की बात तो नहीं कर रही, जिस तकनीक पर कई कंपनियां काम कर रही हैं। Vivo ने एक वीडियो टीज़र में पुष्टि कर दी है कि 'in-display selfie camera' टेक का मतलब है कि होल पंच कैमरा डिज़ाइन। बीते कुछ हफ्तों में Xiaomi, Oppo और Honor जैसे ब्रांड द्वारा अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन पर काम करने की खबर आई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Z1 Pro, Vivo Z1 Pro Teaser, Vivo India, Vivo, Flipkart
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »