Vivo Z1 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Vivo Z1 Pro के 4 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 1,000 रुपये कम किया गया है। वीवो ज़ेड1 प्रो के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये कम हुई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 नवंबर 2019 16:54 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो
  • Vivo Z1 Pro की बिक्री होती है फ्लिपकार्ट और वीवो की वेबसाइट पर
  • स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ आता है वीवो ज़ेड1 प्रो

Vivo Z1 Pro में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Vivo Z1 Pro की कीमत में कटौती की गई है। फोन की कीमत में 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है। वीवो ज़ेड1 प्रो का हर वेरिएंट सस्ता हुआ है। इस फोन को भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 6 जीबी तक रैम, 5,000 एमएएच बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कटौती के बाद वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है।
 

Vivo Z1 Pro price in India, availability

याद रहे कि लॉन्च के वक्त वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये थी। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये व 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।


कीमत में कटौती के बाद Vivo Z1 Pro की शुरुआती कीमत 13,990 रुपये हो गई है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,990 रुपये कर दी गई है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 15,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी कंपनी ने 4 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 1,000 रुपये कम किया है और 6 जीबी रैम वेरिएंट वाले की कीमत 2,000 रुपये कम हुई है। तीनों ही वेरिएंट मिरर ब्लैक, सॉनिक ब्लैक और सॉनिक ब्लू रंग में मिलते हैं। स्मार्टफोन नई कीमत में फ्लिपकार्ट और वीवो ई-स्टोर पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Vivo Z1 Pro specifications

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। Vivo Z1 Pro गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर Vivo Z1 Pro  का हिस्सा हैं।

Vivo Z1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • Bad
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.