Vivo Z1 Lite हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर से लैस है यह फोन

Vivo Z1 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo Z1 Lite में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 नवंबर 2018 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Lite की कीमत है 1,098 चीनी युआन
  • स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट से लैस है Vivo Z1 Lite
  • सेल्फी के लिए वीवो जेड1 लाइट में है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर

स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर से लैस Vivo Z1 Lite स्मार्टफोन लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने Vivo Z1 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वीवो जेड1 लाइट की बिक्री भी कंपनी के ऑनलाइट स्टोर पर शुरू हो चुकी है। प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo Z1 Lite में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, वहीं, Vivo Z1 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। Vivo Z1 Lite इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo Z1 का कमजोर वर्जन है। बता दें कि फिलहाल वीवो जेड1 लाइट को चीन में लॉन्च किया गया है।  
 

Vivo Z1 Lite की कीमत

चीनी मार्केट में वीवो जेड1 लाइट की कीमत 1,098 चीनी युआन (लगभग 11,400 रुपये) है। Vivo Z1 Lite चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जा रहा है। Vivo ब्रांड का यह फोन ऑरोरा पर्पल, ब्लैक और लाल रंग में खरीदा जा सकेगा। Vivo Z1 Lite स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच डिजाइन और बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप रहेगा।
Advertisement
 

Vivo Z1 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम(नेनो) वाला Vivo Z1 Lite एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस स्किन पर चलता है। Vivo Z1 Lite स्मार्टफोन में 6.26 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए Vivo Z1 Lite में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। शूटिंग मोड की बात करें तो कैमरा ऐप में प्रोफेशनल मोड,पैनोरमा, ब्यूटी, एआर शूट, बैकलाइट फोटो, ब्लर फोटो, स्लो मोशन, फिल्टर और अन्य फीचर्स मिलेंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो Vivo Z1 Lite में 4जी वोल्ट, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,260एमएएच बैटरी है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर और वजन 149.3 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.