Vivo Y93 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Vivo Y93 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो वीवो का यह स्मार्टफोन बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Vivo Y93 का भारतीय अवतार है। इस फोन में एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले के साथ और मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2018 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हैंडसेट है
  • 4 जीबी रैम और हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है वीवो वाई93
  • Vivo Y93 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Vivo Y93 को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा

Vivo Y93 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो वीवो का यह स्मार्टफोन बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Vivo Y93 का भारतीय अवतार है। इस फोन में एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले के साथ और मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर है। भारत में Vivo Y93 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ। हार्डवेयर के लिहाज से भारत में लॉन्च किया गया वीवो वी93 हैंडसेट चीन में पेश किए गए Vivo Y93s के बेहद करीब लगता है। Vivo Y93 में आपको वीवो के अपने जोवी स्मार्ट स्क्रीन और स्मार्ट स्पि्लट फीचर दिए गए हैं।
 

Vivo Y93 की भारत में कीमत

वीवो वी93 को भारत में 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। फोन को स्टारी नाइट और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध कराया गया है। गौर करने वाली बात है कि Vivo Y93 को बीते हफ्ते ही ऑनलाइन लिस्ट किया गया था।
Advertisement
 

Vivo Y93 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1580 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। वीवो वाई93 के भारतीय अवतार में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। याद रहे चीनी वर्ज़न को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है, जबकि चीनी वर्ज़न में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई थी।

Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन5.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी होगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1580 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.