Vivo Y91 का 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

वीवो वाई91 के 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 9,990 रुपये है। स्मार्टफोन स्टारी ब्लैक और नेब्यूला पर्पल रंग में मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मई 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है वीवो वाई91
  • Vivo Y91 के 2 जीबी रैम वेरिएंट दो बार सस्ता हो चुका है
Vivo Y91 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अब तक वीवो वाई91 मार्केट में 2 जीबी रैम के साथ उपलब्ध रहा है। रैम बढ़ाए जाने के अलावा Vivo Y91 के 3 जीबी रैम वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन 2 जीबी रैम मॉडल से पूरी तरह से मेल खाते हैं। याद रहे कि वीवो वाई91 को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट 6.22 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Vivo Y91 की भारत में कीमत

वीवो वाई91 के 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 9,990 रुपये है। स्मार्टफोन स्टारी ब्लैक और नेब्यूला पर्पल रंग में मिलेगा। इसकी बिक्री अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य ऑफलाइन स्टोर में होगी।
Advertisement

याद रहे कि Vivo ने अपने वीवो वाई91 स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम वेरिएंट को जनवरी महीने में लॉन्च किया था। 2 जीबी रैम वेरिएंट सबसे पहले मार्च महीने में सस्ता हुआ था। इसके बाद हाल ही में इसका दाम फिर कम किया गया।
 

Vivo Y91 के 3 जीबी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

ज़्यादा रैम के अलावा नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन वीवो वाई91 के 2 जीबी रैम मॉडल वाले ही हैं। वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 88.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच है और किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पावरवीआर जीई8320 जीपीयू और 3 जीबी दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/ 2.4) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

एआई से लैस कैमरे स्मार्ट ब्यूटिफिकेशन फीचर के साथ आते हैं। पोर्ट्रेट मोड, स्लो मोशन कैपचर और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी कैमरे का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

डुअल-सिम Vivo Y91 (नैनो+नैनो) 4जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ग्लोनास, जीपीएस और वाई-फाई 2.4जी के साथ आता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। वीवो वाई91 में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है। नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 75.09 x 8.28 x 155.11 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम। वीवो वाई91 को ओसियन ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32एमबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  3. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  4. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  5. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  9. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.