Vivo Y90 लॉन्च, 4,030 एमएएच की बैटरी से है लैस

Vivo Y90 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जुलाई 2019 18:50 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई9 की कीमत 18,999 पाकिस्तानी रुपये (करीब 8,100 रुपये) है
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है वीवो वाई90
  • Vivo Y90 जल्द ही भारतीय मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Vivo Y90 को लॉन्च कर दिया गया है। वीवो की वाई सीरीज़ के इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच, एक रियर कैमरा और मैट बैकपैनल है। अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, हीलियो ए22 प्रोसेसर, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4,030 एमएएच की बैटरी है। वीवो वाई90 को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत 6,990 रुपये के आसपास हो सकती है। फिलहाल, वीवो वाई90 को पाकिस्तानी मार्केट में दो रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Vivo Y90 price

वीवो वाई90 की कीमत 18,999 पाकिस्तानी रुपये (करीब 8,100 रुपये) है। यह ब्लैक और गोल्ड रंग में मिलेगा। इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में 6,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारे जाने की उम्मीद है।
Advertisement
 

वीवो वाई90 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वीवो वाई90 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) मल्टी-टच डिस्प्ले है। इसमें हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

वीवो वाई90 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फेस ब्यूटी, प्रोफेशनल, पाम कैपचर, वॉयस कंट्रोल, फ्लैश, वीडियो, टाइम-लैप्स, स्लो, टाइम वाटरमार्क और मॉडल वाटरमार्क जैसे फीचर रियर कैमरे का हिस्सा हैं। फ्रंट कैमरा फेस ब्यूटी, पाम कैपचर, वॉयस कंट्रोल, सेल्फी लाइटिंग, वीडियो और टाइम वाटरमार्क जैसे फीचर के साथ आता है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,030 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.