Vivo Y83 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Vivo Y83 Pro स्मार्टफोन को इस साल अगस्त महीने में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 15,990 रुपये थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2018 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y83 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा
  • Vivo Y83 Pro 4 जीबी रैम के साथ आएगा
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है वीवो वाई83 प्रो में
Vivo Y83 Pro स्मार्टफोन को इस साल अगस्त महीने में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 15,990 रुपये थी। अहम खासियतों की बात करें वीवो वाई83 प्रो 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, डिस्प्ले नॉच और डुअर रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन को खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी मिली है कि यह 1,000 रुपये सस्ता हो गया है। बता दें कि यह हैंडसेट जून में लॉन्च किए गए Vivo Y83 का अपग्रेड है। यह फोन मार्केट में 13,990 रुपये में उपलब्ध है।

Vivo Y83 Pro की बात करें तो कंपनी ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि इसकी कीमत 14,990 रुपये हो गई है। हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये कटौती करने की जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई थी। Amazon की वेबसाइट पर भी हैंडसेट के दाम में बदलाव कर दिया गया है, जबकि यह Flipkart पर अब भी पुरानी कीमत में ही उपलब्ध है।
 

Vivo Y83 Pro के स्पेसिफिकेशन

Vivo Y83 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। वीवो वाई83 प्रो में 6.22 इंच की एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले 2.0 है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Vivo Y83 Pro 4 जीबी रैम के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y83 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 3260 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.