मात्र 18,499 रुपये में मिल रहा 20,999 रुपये वाला Vivo Y75 स्मार्टफोन, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ये धाकड़ फीचर्स

Vivo Y75 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने वीवो के इस स्मार्टफोन की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती कर दी गई है, जिसे 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y75 में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y75 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y75 पर कीमत में कटौती और बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo के दमदार स्मार्टफोन Vivo Y75 की कीमत में कटौती की गई है। Vivo Y75 को भारत में मई में लॉन्च किया गया था। इसके जारी होने के 7 महीने बाद स्मार्टफोन को देश में कीमत में कटौती हुई है। साल के आखिर में आने वाली इस सेल के तहत कंपनी इस फोन पर बैंक डिस्काउंट भी प्रदान कर रही। आइए इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Vivo Y75 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y75 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने वीवो के इस स्मार्टफोन की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती कर दी गई है, जिसे 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा वीवो के सेलिब्रेट जॉयफुल फेस्टिव ऑफर्स के के तौर पर ग्राहक ICICI बैंक और SBI द्वारा कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसलिए स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटकर 18,499 रुपये तक हो जाती है।
 

Vivo Y75 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Vivo Y75 में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह ऑक्टा कोर MediaTek Helio G96 SoC से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर  काम करता है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो वीवो के इस स्मार्टफोन में 4जी कनेक्टिविटी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.