6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला Vivo का यह फोन 1 हजार रुपये हुआ सस्ता

Vivo Y58 5G Price Drop : 8GB + 128GB मॉडल में आने वाला Vivo Y58 5G पूरे 1 हजार रुपये सस्‍ता हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y58 5G स्‍मार्टफोन के दाम हुए कम
  • पूरे 1 हजार रुपये सस्‍ता हो गया वीवो स्‍मार्टफोन
  • 44वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को करता है सपोर्ट

नई कीमत आज से ही प्रभावी है। फ्लिपकार्ट, एमेजॉन के अलावा वीवो इंडिया के ई-स्‍टोर पर इसे बेचा जा रहा है।

Vivo Y58 5G Price Drop : वीवो बीते कुछ समय से Y सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स के लिए खास रणनीति अपना रही है। इसके तहत लॉन्‍च के कुछ महीनों बाद Y सीरीज डिवाइस के दाम में कटौती की जाती है और एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च देखने को मिलता है। कंपनी ने दो महीने पहले Vivo Y58 5G को पेश किया था, जिसके दाम अब कम कर दिए गए हैं। 8GB + 128GB मॉडल में आने वाला Vivo Y58 5G पूरे 1 हजार रुपये सस्‍ता हो गया है। 50 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा और 6 हजार एमएएच बैटरी वाला यह फोन अब कितने में मिल रहा है, आइए जानते हैं।  
 

Vivo Y58 5G Latest Price 

Vivo Y58 5G को 8GB + 128GB मॉडल के साथ अब 18,499 रुपये में लिया जा सकता है। नई कीमत आज से ही प्रभावी है। फ्लिपकार्ट, एमेजॉन के अलावा वीवो इंडिया के ई-स्‍टोर पर इसे बेचा जा रहा है। 
Advertisement
 

Vivo Y58 5G Specifications, features 

Vivo Y58 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन FHD+, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1024 निट्स है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। वर्चुअल रैम एक्सटेंड के जरिए रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक अपग्रेड किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 
Advertisement

Vivo Y58 5G में 6,000mAh की बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 199 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.