वीवो वाई51एल स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की ख़बर

वीवो वाई51एल स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की ख़बर
ख़ास बातें
  • यह दावा मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने किया है
  • स्मार्टफोन पिछले साल भारत में 11,980 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • यह कई ई-कॉमर्स साइट पर लॉन्च कीमत से सस्ते में मिल रहा है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो द्वारा अपने स्मार्टफोन वीवो वी51एल की कीमत कटौती किए जाने की ख़बर है। जानकारी मिली है कि वीवो वी51एल अब 8,990 रुपये मिलेगा। यह दावा मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने किया है। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन पिछले साल की शुरुआत में भारत में 11,980 रुपये में लॉन्च किया गया था।

हालांकि, यह कई ई-कॉमर्स साइट पर लॉन्च कीमत से सस्ते में मिल रहा है। अमेज़न इंडिया पर यह 9,700 रुपये में उपलब्ध है और फ्लिपकार्ट पर 10,200 रुपये में। महेश टेलीकॉम का दावा है कि वीवो वाई51एल की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। पहले इसका दाम 9,990 रुपये था। अब यह हैंडसेट 8,990 रुपये में मिलेगा। हालांकि, वीवो इंडिया की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौर करने वाली बात है कि वाई51एल कंपनी के वाई51 हैंडसेट का नया वेरिएंट है।

डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय डिवाइस वीवो वाई51एल कंपनी के फनटच ओएस 2.5 चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 540x960 पिक्सल है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसेर के साथ 2 जीबी का रैम मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। वीवो वाई51एल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट में नाइट मोड, एचडीआर, पनोरमा और फेस ब्यूटी जैसे फ़ीचर भी मौजूद हैं। रियर कैमरे से यूज़र फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

वीवो वाई51एल में भारतीय 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। इसका डाइमेंशन 143.8x71.7x7.52 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2350 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी। स्मार्टफोन में ग्लास बैककवर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2350 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.0.2
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Y51L Price, Vivo Y51L Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »