Vivo Y51 (2020) 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च

Vivo Y51 (2020) की कीमत PKR 36,999 (करीब 16,300 रुपये) है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y51 (2020) की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • वीवो वाई50 (2020) के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Vivo Y51 (2020) में

Vivo Y51 (2020)

Vivo Y51 (2020) को 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo ब्रांड के लेटेस्ट स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन का कैमरा पाम कैप्चर, वॉयस कंट्रोल, स्लो मोशन रिकॉर्डिंग, सुपर मैक्रो, सुपर नाइट मोड और एआई फेस ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। इसकी बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Vivo Y51 price

वीवो वाई51 (2020) की कीमत PKR 36,999 (करीब 16,300 रुपये) है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम है। फोन मिस्टिक ब्लैक, जेज़ ब्लू और ड्रीम व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement
 

Vivo Y51 specifications

वीवो वाई51 (2020) में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। फोन में आगे की तरफ कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह Vivo स्मार्टफोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

Vivo Y51 (2020) में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर इस सेटअप का हिस्सा हैं। कैमरा ऐप में पाम कैप्चर, वॉयस कंट्रोल, स्लो मोशन रिकॉर्डिंग,सुपर मैक्रो, सुपर नाइट मोड और एआई फेस ब्यूटी जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

Vivo Y51 (2020) की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी मिलेगी। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10 पर चलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.