Vivo Y51 (2020) फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y51 2020 इसी मोनिकर के साथ इससे पहले पाकिस्तान और इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। दोनों ही मॉडल अलग डिज़ाइन और स्पेसिफिकशन के साथ पेश हुए थे और अब फोन के इंडोनेशिया मॉडल को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y51 2020 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई51 (2020) फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध
  • फोन की सेल लाइव हो चुकी है

Vivo Y51 (2020) में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन को भारत में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट इसी मोनिकर के साथ इससे पहले पाकिस्तान और इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। दोनों ही मॉडल अलग डिज़ाइन और स्पेसिफिकशन के साथ पेश हुए थे और अब फोन के इंडोनेशिया मॉडल को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। वीवो वाई51 (2020) स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

Vivo Y51 (2020) price in India, sale

वीवो वाई51 (2020) फोन की कीमत भारत में 17,990 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन टाइटेनियम सैफाइअर और क्रिस्टल सिम्फनी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Vivo Y51 (2020) फोन खरीद के लिए आज से Flipkart, Amazon और Vivo India ई-स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। सेल ऑफर की बात करें, तो Home Credit, Bajaj Finance, IDFC First Bank, HDB Financial Services और Zest Finance पर फाइनेंसिंग के विकल्प शामिल होंगे। इसके अलावा खरीदार को 7,000 रुपये का जियो बेनेफिट भी प्राप्त होगा।
Advertisement
 

Vivo Y51 (2020) specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई51 (2020) फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 पर काम करता है। इसमें 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई51 (2020) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/1.79 लेंस के साथ। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। कैमरा ऐप में लाइव फोटो, एआई 48 एमपी मोड, स्लो मोशन रिकॉर्डिंग,सुपर मैक्रो, सुपर नाइट मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एफएम आदि शामिल है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.86x75.32x8.38mm है। वीवो वाई51 (2020) का भार 188 ग्राम है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2048 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.