Vivo Y50s 5G और Y50e 5G बजट फोन 6000mAh बैटरी के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Vivo ने चीन में Y50s 5G और Y50e 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें बड़ी बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y50s 5G और Y50e 5G चीन में लॉन्च
  • दोनों फोन में 6000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  • Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 15 का सपोर्ट

Vivo Y50s 5G और Y50e 5G चीन में लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपनी Y-सीरीज में Y50s 5G और Y50e 5G मॉडल्स को जोड़ा है। दोनों स्मार्टफोन को खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड और रोजमर्रा के 5G इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। डिजाइन के मामले में दोनों डिवाइस एक जैसे हैं। Vivo Y50 सीरीज के ये नए फोन एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट को टारगेट करते हैं। इनकी खासियतों में 12GB तक रैम, 6000mAh बैटरी और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज शामिल हैं।

कीमत की बात करें तो चीन में Vivo Y50e 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (करीब 19,300 रुपये) रखी गई है। वहीं Vivo Y50s 5G की शुरुआती कीमत 1,799 युआन (लगभग 23,200 रुपये) है, जो इसके 6GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। यह फोन 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में भी उपलब्ध है। दोनों स्मार्टफोन Diamond, Sky Blue और Platinum कलर ऑप्शंस में पेश किए गए हैं और Vivo के ऑफिशियल चैनल्स के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y50s 5G और Vivo Y50e 5G में 6.74-इंच का फ्लैट LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह पैनल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दोनों फोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है। 

परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y50e 5G में 6GB RAM के साथ 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है, जबकि Vivo Y50s 5G में 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ ज्यादा RAM ऑप्शंस दिए गए हैं। पावर के लिए दोनों फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। चार्जिंग के मामले में Y50e 5G 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Y50s 5G में 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। दोनों फोन OTG रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

कैमरा सेक्शन में दोनों स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo Y50s 5G और Y50e 5G, Android 15 पर आधारित OriginOS 5 पर चलते हैं। 

Advertisement

अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल शामिल हैं। इनका साइज 167.30 x 76.95 x 8.19mm है और वजन करीब 204 ग्राम बताया गया है।

Vivo Y50s 5G और Y50e 5G में मुख्य अंतर क्या है?

दोनों स्मार्टफोन डिजाइन और डिस्प्ले लगभग समान हैं, लेकिन Y50s 5G में UFS 2.2 स्टोरेज और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि Y50e 5G में eMMC 5.1 स्टोरेज और 15W चार्जिंग दी गई है।

इन फोन में कौन सा प्रोसेसर मिलता है?

दोनों फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 5G परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के यूज़ के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

Vivo Y50s 5G और Y50e 5G की बैटरी क्षमता और चार्जिंग सपोर्ट क्या है?

दोनों में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। Y50s 5G में 44W फास्ट चार्जिंग और Y50e 5G में 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग की क्या क्षमता है?

दोनों फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

Vivo Y50s 5G और Y50e 5G को कौन से रंगों में पेश किया गया है?

दोनों डिवाइसेस Diamond, Sky Blue और Platinum कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  10. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.