50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Vivo Y39 5G लॉन्च, जानें कीमत

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo Y39 5G लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Vivo Y39 5G लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Y39 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y39 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y39 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y39 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo Y39 5G लॉन्च कर दिया है। Vivo के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। Y39 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी से लैस है। आइए Vivo Y39 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y39 5G Price


कीमत की बात करें तो Vivo Y39 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन लोटस पर्पल और ओशियन ब्लू कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और वीवो इंडिया ई-स्टोर के अलावा अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत 6 अप्रैल, 2025 तक फ्लैट 1,500 रुपये कैशबैक मिल रहा है।


Vivo Y39 5G Specifications


Vivo Y39 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83% NTSC कलर गैमट है। डिस्प्ले SCHOTT Xensation α ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ Adreno 613 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB / 256GB (UFS 2.2) स्टोरेज है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।  यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y39 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है।  वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.70 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी, मोटाई 8.28 मिमी (लोटस पर्पल), 8.37 मिमी (ओशन ब्लू) और वजन 207 ग्राम (ओशन ब्लू) और 205 ग्राम (लोटस पर्पल) है। फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी (MIL- STD-810H) और धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस शामिल है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.68 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1608x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »