Vivo Y38 5G लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्ज, 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें फीचर्स

Vivo Y38 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2024 11:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • फोन Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर रन करता है।
  • सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।

Vivo Y38 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Vivo Taiwan

Vivo Y38 5G फोन लॉन्च हो गया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन पिछले कई हफ्तों से चर्चा में था। अब वीवो ने इसे लॉन्च कर दिया है और कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस के साथ उतारा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट लगा है। इसकी 6000mAh की बैटरी भी इसका बड़ा आकर्षण है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo Y38 5G Price

Vivo Y38 5G को कंपनी ने ताइवान की मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत की बात करें तो अभी कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। फोन को सिंगल 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। जल्द ही इसे सेल के लिए लिस्ट किया जा सकता है। 
 

Vivo Y38 5G Specifications

Vivo Y38 5G में 6.68 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। यह फोन HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है जो कि 1612 x 720 पिक्सल का है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगा है। कंपनी ने इसके साथ 8 जीबी रैम, 256 जीबी की स्टोरेज पेअर की है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में साउंड के लिए डुअल स्पीकर लगे हैं। 

Vivo Y38 5G फोन Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर रन करता है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। साथ में कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक सपोर्टिव लेंस है। साथ में रिंग LED फ्लैश लाइट दी गई है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स में डुल SIM, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB-C पोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। यह 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। फोन को IP64 रेट किया गया है। इसके डाइमेंशन 165.7 x 76 x 7.99mm हैं, और वजन 199 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.