Vivo Y31 के स्पेसिफिकेशन लीक, Google Play Console पर लिस्ट होने की खबर

लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y31 स्मार्टफोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले 1,080x2,408 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 440 डीपीआई स्क्रीन डेंसिटी के साथ दस्तक देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2020 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y31 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है
  • वीवो वाई31 मॉडल नंबर V2036 के साथ लिस्ट है
  • हाल ही में कंपनी वीवो वाई30 का स्टैंडर्ड एडिशन चीन में लॉन्च किया था

Vivo Y31 फोन भारत में जुलाई महीने में लॉन्च हुए Vivo Y30 का सक्सेसर हो सकता है।

Vivo Y31 स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन और फ्रंट पैनल की तस्वीर भी दिखी है। Vivo इस महीने के अंत तक Vivo X60 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है, लेकिन प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही बजट Vivo Y31 स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है। गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि कथित वीवो वाई32 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 4जीबी रैम से लैस होगा और यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। अब-तक, वीवो ने इस फोन व इसकी लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Google Play Console लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है। लिस्टिंग में Vivo Y31 स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2036 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, वीवो वाई31 स्मार्टफोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले 1,080x2,408 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 440 डीपीआई स्क्रीन डेंसिटी के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और Adreno 610 जीपीयू से लैस होगा।

वीवो वाई31 की गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में फोन की तस्वीर को भी साझा किया गया है, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है। इस तस्वीर में फोन के डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिज़ाइन देखा जा सकता है। हालांकि, यह वीवो वाई31 का केवल प्लेसहोल्डर डिज़ाइन भी हो सकता है, वहीं कंपनी लॉन्च के वक्त इस फोन के लिए एकदम अलग डिज़ाइन भी पेश कर सकती है।

जैसे कि हमने बताया फिलहाल कंपनी ने वीवो वाई31 की आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। यह फोन भारत में जुलाई महीने में लॉन्च हुए Vivo Y30 का सक्सेसर हो सकता है। हाल ही में कंपनी वीवो वाई30 का स्टैंडर्ड एडिशन चीन में लॉन्च किया था, जो कि मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस था। इस फोन में 6.51 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी  और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया था। वीवो वाई30 स्टैंडर्ड एडिशन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,398 (लगभग 15,700 रुपये) है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y31, Vivo Y31 Specifications, Vivo, Google Play Console
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  4. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  6. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  7. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  8. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  9. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  10. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.