Vivo Y300i की लॉन्च डेट कंफर्म, 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ इतनी होगी कीमत!

फोन में 6.68 इंच का LCD पैनल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300i फोन में 6.68 इंच का LCD पैनल देखने को मिल सकता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है।

फोन इससे पहले आए Vivo Y200i का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Vivo

वीवो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y300i का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। कंपनी इस फोन को चाइनीज मार्केट में मार्च के मध्य में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन इससे पहले आए Vivo Y200i का सक्सेसर होगा। Vivo Y300i के लॉन्च से पहले कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। फोन में 6.68 इंच का LCD पैनल होगा। यह HD+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इसके अन्य डिटेल। 

Vivo Y300i फोन का लॉन्च 14 मार्च के लिए कंफर्म कर दिया गया है। कंपनी घरेलू मार्केट में इस फोन को पेश करने जा रही है। Vivo Y300i का ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया गया है जिसमें इसके रियर डिजाइन की झलक (via) मिलती है। China Telecom की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में फोन को देखा गया है जिसके आधार पर इसके कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस पता चलते हैं। 
Advertisement

Vivo Y300i फोन में 6.68 इंच का LCD पैनल देखने को मिल सकता है और यह HD+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 12 जीबी तक रैम दी जा सकती है। स्टोरेज के लिए कंपनी 256GB स्पेस दे सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है जिस पर OriginOS की स्किन होगी। डिवाइस 6500mAh बैटरी से लैस होगा और इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

Y300i के कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन का मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट साइड में फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है जो साइड माउंटेड रह सकता है। इसके अलावा NFC सपोर्ट और IR ब्लास्टर भी इसमें देखने को मिल सकता है। कलर ऑप्शंस में Ink Jade Black, Rime Blue, और Titanium शेड्स का विकल्प मिल सकता है। फोन की कीमत 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1499 युआन (लगभग 18,000 रुपये) हो सकती है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.