Vivo Y300 Pro में होगी क्वाड-कर्व स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

इसके डिस्प्ले के चारों साइड कर्व डिजाइन में आने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • इसके डिस्प्ले के चारों साइड कर्व डिजाइन में आने वाले हैं।
  • डिस्प्ले में सेंटर में एक बड़ा पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 80W फास्ट चार्जिंग होगी।

Vivo Y200 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y300 सीरीज का हाई एंड स्मार्टफोन Vivo Y300 Pro एक बार फिर से लीक्स के चलते चर्चा में है। इस फोन की बैटरी को लेकर अब तक कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं। फोन में पहले 6000mAh बैटरी आने की बात कही गई। उसके बाद अन्य लीक्स में सामने आया कि यह 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। अब इसके डिस्प्ले और बैटरी को लेकर फिर से एक बड़ा अपडेट आ रहा है। Vivo Y300 Pro को चीन में 3C सर्टीफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। 

Vivo Y300 Pro को लेकर एक और लीक सामने आया है। इस बार Vivo फोन के डिस्प्ले के बारे में अहम जानकारी निकल कर आ रही है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा (via) किया है कि फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा। यानी कि इसके डिस्प्ले के चारों साइड कर्व डिजाइन में आने वाले हैं। डिस्प्ले में सेंटर में एक बड़ा पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है। जिसमें इसका फ्रंट कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। 
Advertisement

बैटरी के बारे में टिप्स्टर ने एक बार फिर से कैपिसिटी को लेकर दावा किया है। टिप्स्टर ने लिखा है कि फोन में ‘6xxx' mAh की बैटरी होगी। यानी इतना तो तय कहा जा सकता है कि फोन 6000 या उससे ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी के साथ आने वाला है। इससे पहले फोन का पैकेजिंग बॉक्स भी लीक हो चुका है जिसमें बैटरी कैपिसिटी 6500mAh मेंशन की गई थी। बहुत संभावना है कि फोन मार्केट का पहला ऐसा डिवाइस हो सकता है जो 6500mAh बैटरी के साथ आएगा।  

फोन का एक कलर वेरिएंट पर्पल कलर के साथ आ सकता है। 3C सर्टीफिकेशन में खुलासा हो चुका है कि फोन में 80W फास्ट चार्जिंग होगी। इससे पहले आए मॉडल Vivo Y200 Pro के स्पेसिफिकेशंस देखकर अपकमिंग फोन के बारे में स्पेक्स का अनुमान लगाया जा सकता है। Vivo Y200 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Snapdragon 695 5G चिपसेट है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 64MP का मेन कैमरा है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.