Vivo Y300 Pro 5G में होगी 6500mAh बैटरी, लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म

Vivo Y300 Pro 5G में कंपनी की लेटेस्‍ट डिस्प्ले तकनीक दी जाएगी। फोन में 6.77 इंच का माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्‍प्‍ले मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300 Pro 5G की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म
  • 5 सितंबर को लॉन्‍च होगा नया वीवो फोन
  • गीकबेंच डेटाबेस में भी देखी जा चुकी है डिवाइस

Y300 Pro में कंपनी 6,500mAh की बैटरी देने वाली है।

Photo Credit: Weibo

Vivo जल्‍द एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाली है। इसका नाम Vivo Y300 Pro 5G बताया जा रहा है। गुरुवार को कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ब्रैंड एंड जनरल मैनेजर जिया जिंगडोंग ने Vivo Y300 Pro 5G की लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म किया साथ में इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस और डिजाइन के बारे में भी बताया। उन्‍होंने दावा किया कि कंपनी वीवो वाई300 प्रो में एक ऐसा फीचर देने जा रही है, जो फ्लैगशिप फोन्‍स में भी देखने को नहीं मिलता। अपकमिंग वीवो डिवाइस को गीकबेंच डेटाबेस में देखा जा चुका है। क्‍या कुछ खास होने वाला है इस फोन में, आइए जानते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo Y300 Pro 5G में कंपनी की लेटेस्‍ट डिस्प्ले तकनीक दी जाएगी। फोन में 6.77 इंच का माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्‍प्‍ले मिलेगा। इसकी ब्राइटनैस 5 हजार निट्स तक है। दावा है कि इतनी अच्‍छी ब्राइटनैस के साथ यह फोन आउटडोर इस्‍तेमाल के लिए बेहतरीन होगा। यूजर्स की आंखों को ज्‍यादा नुकसान ना हो, इसकी परवाह भी डिस्‍प्‍ले करता है। इसमें ब्लू लाइट फ‍िल्टर और एंटी-स्ट्रोब जैसी तकनीकें इस्‍तेमाल की गई हैं।  

खास बात है कि फोन पानी बूंदों से होने वाले नुकसान, धूल से होने वाले नुकसान को भी झेलने में काबिल होगा। Y300 Pro में कंपनी 6,500mAh की बैटरी देने वाली है। कहा जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में  12.1 घंटे तक गेमिंग ऑफर कर सकती है। बड़ी बैटरी के बावजूद नया वीवो फोन एक स्लिम डिवाइस होगी। 

फोन की बैटरी 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है कि पांच साल तक यूजर को दिक्‍कत ना आए। Y300 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट सेंसर 32एमपी का होगा। 
Advertisement

प्रोसेसर को लेकर बहुत जानकारी नहीं है। हालांकि गीकबेंच लिस्‍टिंग में पता चला था कि वह स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 हो सकता है, जिसके साथ 12 जीबी रैम लगी होगी। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। नए वीवो फोन को चार कलर ऑप्‍शंस- टाइटेनियम, गोल्‍ड इनलैड जेड, म्‍यूटन फैट वाइट और ब्‍लैक जेड ब्‍लैक में लाने की तैयारी है। यह फोन 5 सितंबर को चीन में सबसे पहले पेश होगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.