Vivo Y300 स्मार्टफोन सीरीज में Vivo Y300+ मॉडल भी होगा लॉन्च! IMEI डेटाबेस में स्पॉट

Vivo Y300 Plus को लेकर स्पेसिफिकेशंस का अधिक खुलासा यहां पर नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300+ 5G को मॉडल नम्बर V2422 के साथ देखा गया है।
  • यह Vivo Y300 5G से अपग्रेडेड मॉडल के रूप में लॉन्च होगा।
  • यह फोन मार्केट में मिडरेंज स्मार्टफोन्स में मुकाबला कड़ा कर सकता है।

Vivo Y300 Pro को कंपनी चीन में 5 सितंबर को पेश करने जा रही है।

Photo Credit: Weibo

Vivo Y300 सीरीज के तहत कंपनी आकर्षक फीचर्स के साथ नए मिडरेंज स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। Vivo Y300 स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल्स कंपनी की ओर से पेश किए जा सकते हैं। जिनमें से एक Vivo Y300+ हो सकता है। इस फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट निकल कर आया है जो बताता है कि फोन IMEI डेटाबेस में लिस्ट हो चुका है। यानी इस फोन का लॉन्च जल्द हो सकता है। इसी के साथ सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo Y300+ वीवो की अपकमिंग सीरीज में मिडरेंज स्मार्टफोन के रूप में सामने आया है। गिजमोचाइना की ओर से दावा किया गया है कि फोन IMEI डेटाबेस में स्पॉट हुआ है। यहां पर इसके बारे में कई बातें पता चलती हैं। सीरीज में तीन मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं जो कि Vivo Y300 5G, Vivo Y300+ और Vivo Y300 Pro 5G हो सकते हैं। Vivo Y300+ 5G को मॉडल नम्बर V2422 के साथ देखा गया है। यह Vivo Y300 5G से अपग्रेडेड मॉडल के रूप में लॉन्च होगा। 
Advertisement

Vivo Y300 Plus को लेकर स्पेसिफिकेशंस का अधिक खुलासा यहां पर नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन मार्केट में मिडरेंज स्मार्टफोन्स सेग्मेंट में मुकाबला कड़ा कर सकता है। वहीं, Vivo Y300 Pro की बात करें तो फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके डिस्प्ले में सेंटर्ड पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। फोन में 6500mAh बैटरी आने की अफवाहें हैं। 

Vivo Y300 Pro का पैकेजिंग बॉक्स भी लीक हो चुका है जिसमें बैटरी कैपिसिटी 6500mAh मेंशन की गई थी। बहुत संभावना है कि फोन मार्केट का पहला ऐसा डिवाइस हो सकता है जो 6500mAh बैटरी के साथ आएगा। फोन पर्पल कलर वेरिएंट के साथ लीक हो चुका है। साथ ही 3C सर्टीफिकेशन में खुलासा हो चुका है कि फोन में 80W फास्ट चार्जिंग होगी। Vivo Y300 Pro को कंपनी चीन में 5 सितंबर को पेश करने जा रही है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.