Vivo Y28s 5G फोन 4GB रैम, Android 14 OS के साथ Google Play Console लिस्टिंग में स्पॉट!

यह 5000mAh बैटरी कैपिसिटी वाला फोन होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2024 10:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है।
  • इसका मॉडल नम्बर V2346 है।
  • फोन का प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6100+ हो सकता है।

Vivo ने जून के मध्य में Vivo Y28 4G (फोटो में) लॉन्च किया था।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने जून के मध्य में Y सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y28 4G लॉन्च किया था। अब इसी सीरीज का Vivo Y28s 5G फोन भी जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। इस फोन को लेकर लेटेस्ट अपडेट बताता है कि फोन Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। यहां पर  इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चल रहे हैं। इससे पहले भी इस फोन को लेकर लीक्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में अभी तक मिले डिटेल्स। 

Vivo Y28s 5G कंपनी की Y सीरीज का एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है जो हाल ही में Google Play Console सर्टिफिकेशन में स्पॉट (via) हुआ है। इसका मॉडल नम्बर V2346 है। इससे पहले फोन गीकबेंच, BIS जैसे प्लेटफॉर्म्स के सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के मुताबिक फोन के फ्रंट साइड में पंचहोल कटआउट दिया गया है। यह डिस्प्ले के टॉप-सेंटर में मौजूद है। फोन के डिस्प्ले पर बेजल्स मोटे नजर आ रहे हैं। 

रियर पैनल देखें तो इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। मॉड्यूल के किनारे कर्व्ड नजर आ रहे हैं। यहां पर फोन पिंक कलर में नजर आ रहा है। पैनल में ग्रेडिएंट डिजाइन दिया गया है। फोन के प्रोसेसर पर नजर डालें तो यह डिवाइस MediaTek MT6835 चिपसेट से लैस है। इसमें 2 कोर A76 हैं जबकि 6 कोर A55 के हैं। कोर A76 को 2.2GHz पर क्लॉक किया गया है, जबकि अन्य 6 कोर 2GHz पर क्लॉक्ड हैं। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इसमें Mali G57 GPU दिया गया है। इस कंफिग्रेशन से पता चलता है कि फोन का प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6100+ हो सकता है। 

Vivo Y28s 5G का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। साथ ही लॉन्च के समय अन्य रैम वेरिएंट भी इसमें देखने को मिल सकते हैं। फोन Android 14 OS पर रन करता है। डिवाइस के डिस्प्ले में 720 x 1,612 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें 300ppi पिक्सल डेंसिटी देखने को मिल सकती है। इससे पहले फोन गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट हो चुका है। यहां पर 8जीबी रैम वेरिएंट का पता चलता है। 

यह 5000mAh बैटरी कैपिसिटी वाला फोन होगा। साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। बहरहाल, फोन को लेकर अभी यही जानकारी सामने आई है। लेकिन जिस तरह से यह आए दिन यह नए सर्टीफिकेशन को प्राप्त कर रहा है, इसे देखकर कहा जा सकता है कि फोन का लॉन्च अब काफी नजदीक है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  2. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  3. OnePlus Nord CE6 Lite हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  4. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Chrome Keyboard Shortcuts (2026): ये शॉर्टकट्स सीख लिए तो माउस छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी!
  6. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  2. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  3. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  5. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  6. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  7. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में होगा नया डिजाइन, आसानी से किया जा सकेगा रिपेयर
  9. Acer Iconia iM11 भारत में 7400mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. New Aadhaar App: आधार ऐप के डाउनलोड 2 करोड़ के पार! जानें फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.